छत्तीसगढ़ : तीजा मनाने जाते वक्त बड़ा हादसा, हाइवा की चपेट में आने से पति-पत्नी और बच्चे की मौत…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने बाइक सवार परिवार को रौंद दिया. हाइवा की चपेट में आने से पति-पत्नी और बच्चे की मौत हो गई. वही एक 2 साल की बच्ची गंभीर रूप से जख्मी है. परिवार के 4 सदस्य तीजा मनाने जा रहे थे. तभी सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई. घटना नंदिनी थाना क्षेत्र का है.

छत्तीसगढ़ : 30 वर्षीय महिला ने आधी रात को अपने आपको गाड़ लिया जमीन के अंदर, फिर हुआ ये…देखे वीडियो…

- Advertisement -

छावनी सीएसपी विश्वास चंद्राकर ने बताया कि कोहका निवासी अनिल सिन्ह अपनी पत्नी भारतीय सिन्हा, बेटे आयुषी और बेटी निक्की के साथ बेमेतरा जा रहे थे. पत्नी को उसके मायके तीजा मनाने के लिए नंदनी रूट से छोड़ने जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसा इतना भयावह था कि 3 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. वही बेटी निक्की सिन्हा की हालत गंभीर है. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां इलाज जारी है. वहीं तीनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

छत्तीसगढ़ : 30 वर्षीय महिला ने आधी रात को अपने आपको गाड़ लिया जमीन के अंदर, फिर हुआ ये…देखे वीडियो…

पुलिस के मुताबिक घटना के बाद हाइवा चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस हादसे के बाद मामला तनावपूर्ण हो गया था. आसपास के लोग इकट्ठा हो चुके थे. किसी तरह माहौल को शांत कराया गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Latest News

नेहरू निषाद के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत…वरिष्ठ नेताओं ने संगठन सुदृढ़ीकरण पर दिया जोर…

नेहरू निषाद के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत...वरिष्ठ नेताओं ने संगठन सुदृढ़ीकरण पर दिया जोर... गिरीश सोनवानी देवभोग : बिंद्रानवागढ़...

More Articles Like This

error: Content is protected !!