छत्तीसगढ़ : पूर्व विधायक के भतीजे की हत्या, दिनदहाड़े धारदार हथियार से वार कर घटना को दिया गया अंजाम…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ : महासमुंद क्षेत्र के कद्दावर नेता और पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर के भतीजे संदीप चंद्राकर गोलू का फिंगेश्वर में सरेआम कत्ल कर दिया गया है। सूखा नदी के पास स्थित मछ्ली मार्केट फिंगेश्वर में यह वारदात आज पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे हुई। जानकारी के अनुसार मछली के कारोबार के सिलसिले में यहां आए कुछ कारोबारी से संदीप का किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद देखते ही देखते झगड़ा में तब्दील हो गया। झगड़ा बढ़ा तो मछली कारोबारियों ने मछली काटने के धारदार हथियार से संदीप पर वार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। फिंगेश्वर थाना में आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या के कारणों का अधिकृत पुष्टि नहीं हो पायी है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Latest News

शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान आत्मगौरव…संघर्ष और स्वाभिमान का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री साय…मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 101 करोड़ से अधिक के...

शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान आत्मगौरव...संघर्ष और स्वाभिमान का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री साय...मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने...

More Articles Like This

error: Content is protected !!