छत्तीसगढ़ : सहायक शिक्षक आम मोर्चा के नेत्तृत्व मे हुआ राजधानी में वेतन विसंगति सुधार महारैली…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

रायपुर : आज 5 सितम्बर को सहायक शिक्षको की वेतन विसंगति सुधार महारैली का आयोजन बूढा तालाब रायपुर मे किया गया। जिसमे प्रदेश भर के सहायक शिक्षको ने हजारो की संख्या मे भाग लेकर अपनी आवाज बुलंद की। यह रैली बूढा तालाब से होकर मुख्यमंत्री निवास की ओर बढी, जिसे बीच में ही शासन प्रशासन के द्वारा रोक दिया गया।जमीन पर बैठ कर सहायक शिक्षको ने नारे लगाकर आवाज बुलंद की और वेतन विसंगति दूर करने की मांग सरकार से की। फेडरेशन का नेत्तृत्व आम सहायक शिक्षक संघर्ष मोर्चा के संयोजक गण एवं फेडरेशन के संस्थापक सदस्यों ने की।

- Advertisement -

महा रैली जिसमे सहायक शिक्षकों ने आगे की लड़ाई जल्द से जल्द करने उपस्थित नेत्तृत्व कर्ताओं से मांग रखी। अतः आगे का आंदोलन, शिव सारथी, जाकेश साहू, ईदरीश खान, ऋषि राजपूत, मनीष डडसेना, रामकृष्ण साहू, आलेख राम सारथि, भोज कुमार गांजीर, ईश्वर साहू, दुर्गेश राजपूत, डी एस मरकाम, रमेश कर्ष, अजय प्रताप सिंह जगत जी के नेत्तृत्व मे होगी। आम मोर्चा ने शिक्षक दिवस के अवसर पर उपहार स्वरुप सरकार से जल्द से जल्द वेतन विसंगति सुधार की मांग रखी है।

Latest News

नेहरू निषाद के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत…वरिष्ठ नेताओं ने संगठन सुदृढ़ीकरण पर दिया जोर…

नेहरू निषाद के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत...वरिष्ठ नेताओं ने संगठन सुदृढ़ीकरण पर दिया जोर... गिरीश सोनवानी देवभोग : बिंद्रानवागढ़...

More Articles Like This

error: Content is protected !!