छत्तीसगढ़ : 2 मासूम बच्चों का डबरी में मिला शव, 3 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को निकाला गया बाहर…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

बिलासपुर : 2 मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई है। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव निकाला गया। मामला सीपत थाना क्षेत्र के सोठी गांव का है। सोठी निवासी आयुष कुमार यादव (4) और शौर्य कुमार धुलिया (3) शनिवार को खेलने के लिए घर से निकले थे। शौर्य भी आयुष के ही मोहल्ले में रहता था। दोनों साथ में खेलते थे। परिजनों को लगा था कि दोनों आस-पास ही खेल रहे होंगे। काफी समय बीतने के बाद भी दोनों वापस नहीं आए तो उन्हें परिवार वालों ने ढूंढा, लेकिन उनका पता नहीं चल पाया। करीब 3 घंटे की तलाशी के बाद दोनों का शव गांव में बने डबरी में मिला। ग्रामीण क्षेत्रों में डबरी छोटे क्षेत्र में बने गड्‌ढे में भरे पानी को कहा जाता है। जिसका इस्तेमाल ग्रामीण रोजमर्रा कार्य के लिए करते हैं। शव मिलने के बाद परिजन फूट-फूटकर रोने लगे। वहीं पूरे गांव में मातम पसर गया। पूरे घटनाक्रम के बाद इस बात की जानकारी सीपत थाने को दी गई है। फिलहाल दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि आखिर बच्चे कैसे उस डबरी तक पहुंच गए या किसी और कारणों से बच्चों की मौत हुई है।

Latest News

देवभोग: गोहरापदर जिला सहकारी बैंक में जनपद उपाध्यक्ष ने लगवाया वाटर कूलर…

देवभोग: गोहरापदर जिला सहकारी बैंक में जनपद उपाध्यक्ष ने लगवाया वाटर कूलर... गिरीश सोनवानी देवभोग : जिला सहकारी बैंक गोहरापदर में...

More Articles Like This

error: Content is protected !!