छत्तीसगढ़ : 30 वर्षीय महिला ने आधी रात को अपने आपको गाड़ लिया जमीन के अंदर, फिर हुआ ये…देखे वीडियो…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

राजेन्द्र रत्नाकर
जांजगीर चाम्पा : जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरा में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब सुबह खेत जाते लोगों ने एक महिला को गड्ढे के अंदर देखा जिसका सिर बाहर और शरीर का बाकी हिस्सा जमीन के अंदर था साथ ही युवती ने अपना चेहरा हाथ से ढक लिया था।

- Advertisement -

मामले की जानकारी होते है स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना 112 को दी। जिसके बाद 112 की टीम ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की सहायता से महिला को गड्ढे से बाहर निकाला। इस दौरान महिला की सांसें चल रही थी और शरीर अकड़ गया था। स्थानीय लोगों ने महिला की पहचान सुंदरी रात्रे की रूप में की, जो कि नवागढ़ थाना क्षेत्र के सेमरा इंदिरा नगर की निवासी है जो अपने मायके में आकर रह रही है।

छत्तीसगढ़ : शराब के नशे में दो युवकों ने खा लिया जहरीला सांप करैत, उल्टी -चक्कर आने पर अस्पताल में भर्ती, जानें क्या है वजह…

मामले में परिजनों ने बताया कि महिला की दिमागी हालात ठीक नही है, महिला कई बार इस तरह की हरकत कर चुकी हैं। परिजनों के मुताबिक वह रात्रि में घर से निकली थी। वही आज महिला को सुबह 6:30 बजे गड्ढे से बाहर निकाला गया, जिसे तत्काल 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ राछा भाठा ले जाया गया। जहाँ महिला की इलाज जारी है।

Latest News

सारंगढ़ : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका हेतु 22 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित…

सारंगढ़ : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका हेतु 22 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित... सारंगढ़ बिलाईगढ़ : महिला एवं बाल विकास विभाग...

More Articles Like This

error: Content is protected !!