बलौदाबाजार : दिल को दहला देने वाली घटना, चार दिन के मासूम को उसकी ही चाची ने कुंए में फेककर की हत्या…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

बलौदाबाजार : जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जहाँ चार दिन के मासूम को उसकी ही चाची ने कुंए में फेक कर हत्या कर दी. कसडोल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

- Advertisement -

मामले में कसडोल थाना प्रभारी आशीष सिंह राजपूत ने बताया कि पिकरी गांव में संजना निषाद नाम की महिला ने अपने ही जेठानी के चार दिन के दूध मुंहे मासूम को मौत के घाट उतार दी. मासूम की मां आंगन में बीछे चारपाई में सुलाकर घर के काम मे व्यस्त हो गई. वापस आने पर बच्चे को बिस्तर में नहीं पाए जाने पर खोजबीन की, लेकिन बच्चा नहीं मिला तो इसकी सूचना कसडोल थाने में दी. जानकारी के बाद पुलिस तत्काल हरकत में आई और गांव में बच्चे की खोजबीन शुरू की.

बिलाईगढ़ : खेत देखने गए युवक पर भालू ने किया हमला, मौके पर युवक की मौत…

खोजबीन के दौरान घर के आंगन के कुएं में बच्चे का शव पाया गया. शक के बुनियाद से मृतक नवजात के चाची संजना से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. घटना का कारण आपसी जलन बताया गया. पुलिस ने आरोपी संजना को गिरफ्तार कर 302 के मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने आरोपी महिला को जेल भेज दिया है.

Latest News

शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान आत्मगौरव…संघर्ष और स्वाभिमान का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री साय…मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 101 करोड़ से अधिक के...

शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान आत्मगौरव...संघर्ष और स्वाभिमान का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री साय...मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने...

More Articles Like This

error: Content is protected !!