Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » छत्तीसगढ़ जिला-जनपद पंचायत कमर्चारी संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक रायपुर में सम्पन्न, संघ ने की शासन से संविलियन की मांग…
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ जिला-जनपद पंचायत कमर्चारी संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक रायपुर में सम्पन्न, संघ ने की शासन से संविलियन की मांग…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanAugust 21, 2021No Comments4 Mins Read8 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    रायपुर : श्री भामाशाह साहू छात्रावास भवन, साहू काम्प्लेक्स टिकरापारा, रायपुर के सभाकक्ष में पूरे प्रांत के जिला एवं जनपद पंचायत कमर्चारियों की प्रांतीय बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें संघ के प्रातांध्यक्ष नंदलाल साहू एवं संघ के प्रांतीय सचिव बी.आर.साहू संघ के कायर्कारी प्रांताध्यक्ष संतोष सोनी, उप प्रांताध्यक्ष सत्येन्द्र सिन्हा ने अपने उद्बोधन में संयुक्त रूप से मिडिया को बताया कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बनाये गए छत्तीसगढ़ पंचायत (भर्ती तथा सेवा शर्ते) नियम 1999 में बनायें गए प्रावधान के अनुसार जिला एवं जनपद पंचायतो में कमर्चारियों की नियुक्ति गठित समिति के माध्यम से की जाती है।

    प्रातांध्यक्ष नंदलाल साहू ने आगे चर्चा के दौरान बताया कि छ.ग. पंचायतराज अधिनियम 1993 की धारा 131 में जिला/जनपद पंचायतों के कमर्चारियों को वेतन, भत्ते, पेंशन एवं सेवानिवृत्त के लाभ दिये जाने का प्रावधान भी उल्लेखित है। शासन द्वारा स्वीकृत त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओ के अंतगर्त जिला पंचायत एवं जनपद पंचायतों में सेटअप के अनुसार 1703 पद सृजित है। परन्तु वतर्मान में उक्त स्वीकृत पदों के विरूद्ध लगभग 800 पद भरे हुए है।

    संघ के प्रांतीय सचिव बी.आर.साहू ने चर्चा को आगे बढ़ाते हुए कहा कि वतर्मान में जनपद एवं जिला पंचायत के कमर्चारियों को अंशदान भविष्य निधि योजना का लाभ दिया जा रहा है, किन्तु शासन के स्पष्ट निर्देश नहीं होंने के कारण सेवानिवृत्ति पश्चात् पेंशन की लाभ से वंचित है। पंचायती राज व्यवस्था के विकेन्द्रीकरण के अंतगर्त जिला एवं जनपद पंचायतों को अधिकारो के प्रत्यायोजन के अन्तगर्त 23 से भी ज्यादा विभागों के कार्य/योजना के सुचारू संचालन हेतु महती भूमिका दी गई है, जिसके तहत् शासकीय विभागो के अधिकारियों एवं कमर्चारियों के साथ समेकित प्रयास से जिला/जनपद पंचायत के कमर्चारीगणों के द्वारा भी समान रूप से शासन के कार्यो एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है।

    कायर्कारी प्रांताध्यक्ष संतोष सोनी ने बताया कि यह बेहद आश्चर्य एवं सत्य यह है कि समान जिम्मेदारी एवं समान कार्य करने वाले शासकीय अधिकारी/कमर्चारियों को शासन की समस्त सुविधायें, वेतन भत्ते तथा पेंशन प्राप्त होती है किन्तु इन्ही शासकीय मित्रों के साथ-साथ एक समान कार्य करने वाले जिला/जनपद पंचायतों के मूल कमर्चारियों को पेंशन से वंचित रखा गया है जो मानवीय दृष्टिकोण से अत्यंत कष्टप्रद है तथा हम अपने आप को उपेक्षित महसुस करते है। यहां तक की महात्मा गांधी के पंचायतीराज के सपने को पूरा करने वाले हम जिला-जनपद पंचायत के कमर्चारियों की स्थिति खुद निराश्रित पेंशन पाने लायक तक नहीं रह जाती है जो कि आधुनिक शासन व्यवस्था में अत्यंत वेदनाकारी है।

    उप प्रांताध्यक्ष सत्येन्द्र सिन्हा ने प्रश्न के दौरान बताया कि शासकीय कमर्चारियों की भांति जिला एवं जनपद पंचायत के मूल कमर्चारियों को शासकीय वेतनमान दिया जा रहा है, किन्तु वेतन जनपद निधि में प्राप्त स्टाम्प शुल्क की राशि तथा जिला पंचायत में समान्य प्रयोजन हेतु प्राप्त राशि से देय होती है किन्तु जिस आधार पर स्टाम्प शुल्क की राशि जनपद पंचायतों को प्रदाय की जाती है उसमें कुछ जनपदो को कमर्चारियों के वेतन भत्ते हेतु पयार्प्त राशि नहीं मिलती, जिसके कारण पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 131 में उल्लेखित लाभ कमर्चारियों को नही मिल पा रहा है।

    संघ के प्रांतीय सचिव बी.आर.साहू ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि सन् 1981 से 1989 के बीच जनपद पंचायत के अधिकारी/कमर्चारी रहे डाॅक्टर, वैद्य, कम्पाउंडर वाटरमैन एवं शिक्षकगण आदि को शासन द्वारा पूर्व में ही संबंधित विभाग में संविलियन कर लिया गया है किन्तु जिला-पंचायत में प्रदस्थ लिपकीय केडर एवं भृत्य को संविलियन से वंचित रखा गया है, जिस पर शासन की संवेदनशीलता का आग्रह है। वतर्मान में छ.ग.शासन द्वारा मत्स्य कृषक विकास अभिकरण के कमर्चारियों को मछली पालन विभाग में तथा जिला एवं जनपद के कमर्चारियों द्वारा जिन शिक्षक (पंचायत) संवर्ग की नियुक्ति की गई थी, उन शिक्षक (पंचायत) संवर्ग के कमर्चारियों का शासन द्वारा जुलाई 2018 में शिक्षा विभाग में संविलियन किया गया है।

    आज की प्रांतीय बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं पंचायत मंत्री टी.एस. सिंहदेव से माँग के लिये प्रस्ताव पारित किया गया कि छ.ग. शासन जिला-जनपद कमर्चारियों जिसकी संख्या वतर्मान में लगभग 800 मात्र है, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से संविलियन किया जाय। बैठक में उपस्थित सेवानृवित्त कमर्चारीयों ने हाईकोर्ट जाने का भी निणर्य लिया गया है।

    आज की प्रांतीय बैठक में प्रमुख रूप से डी.के. महोबिया संयोजक, नंदलाल साहू प्रांताध्यक्ष, बी.आर. साहू प्रांतीय सचिव, संतोष सोनी कायर्कारी प्रांताध्यक्ष, संत्येन्द्र सिन्हा, एस.जी. गोस्वामी उप प्रांताध्यक्ष, गायत्री गुप्ता जिला शाखाध्यक्ष बिलासपुर, आर.एल. साहू राजनांदगांव, नीलमणी दुबे धरसींवा, एस.बी. सिंह जशपुर, दानी दास मानिकपुरी कबीरधाम, दीपक राजपूत प्रांतीय कोषाध्यक्ष, डी.आर. साहू, राजेन्द्र वर्मा
    संगठन मंत्री सहित पूरे प्रांत के जिलाध्यक्ष एवं जिला जनपद पंचायत के कमर्चारी उपस्थित थे। कायर्क्रम का संचालयन संतोष सोनी कायर्कारी प्रांताध्यक्ष जांजगीर चांपा द्वारा किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026
    Featured

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026
    Featured

    सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी…

    August 15, 2026
    Featured

    मसरूम की तलाश में जंगल गए ग्रामीणों पर भालू का हमला…तीन ग्रामीणों की हालत गंभीर…

    August 15, 2026
    Featured

    Exclusive : छत्तीसगढ़ में पदोन्नति प्रक्रिया में लगातार हो रही देरी से शिक्षकों में बढ़ रहा आक्रोश…

    July 23, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,091 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,894 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,708 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,481 Views
    Don't Miss

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    By Ghatna ManchanAugust 25, 20260

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय… कसडोल : टीईटी…

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026

    सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी…

    August 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1062523
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.