Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    Exclusive : अघोषित बिजली कटौती से कटगी वासी परेशान…नौतपा में धूप और बिजली विभाग दोनों सता रहे…शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं…

    May 29, 2026

    पवनी : जनदर्शन में उमड़ा मां का दर्द…प्राचार्य पर प्रताड़ना का आरोप लगा रो पड़ी बुजुर्ग महिला…

    May 15, 2026

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने किया “स्कूल प्रवेश गीत” एलबम का विमोचन…
    Featured

    राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने किया “स्कूल प्रवेश गीत” एलबम का विमोचन…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanJune 29, 2024No Comments2 Mins Read1 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने किया “स्कूल प्रवेश गीत” एलबम का विमोचन…

    बलौदाबाजार : भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़, जिला संघ बलौदाबाजार-भाटापारा एवं जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार श्री हिमांशु भारतीय जी के मार्गदर्शन में “स्कूल प्रवेश गीत” थीम पर आधारित शाला प्रवेशोत्सव एलबम का विमोचन राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा के करकमलों से जिला स्तरीय प्रवेश उत्सव कार्यक्रम एम डी व्ही स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालय बलौदाबाजार में संपन्न हुआ। इस एलबम में तीन गीतों का संग्रह है। गीत की रचना सरकारी स्कूलों में बच्चों के प्रवेश को प्रोत्साहित करने और छात्र/छात्राओं को मिलने वाली शासकीय योजनाओं का विस्तृत वर्णन गीत के माध्यम से किया गया है। इस गीत में मुख्य स्वर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डमरू के व्याख्याता जगदीश हीरा साहू की है। गीतकार जगदीश हीरा साहू एवं डॉ वीरेंद्र कर है। कोरस में डॉ वीरेंद्र कर, पूनम सिंह साहू, नारायण हीरा ने स्वर दिए हैं। इनका वीडियो पूनम सिंह साहू एवं डॉ वीरेंद्र कर के दिशानिर्देश में नंद कुमार कुर्रे ने किया। विमोचन के पश्चात माननीय मंत्री जी के समक्ष स्कूल प्रवेश गीत का प्रदर्शन किया गया, जिसे वहाँ उपस्थित अतिथियों एवं पालकों ने खूब सराहना की। ज्ञातव्य है कि आगामी 26 जून से शासकीय स्कूलों में नया सत्र का शुभारंभ किया जाना है। इस अवसर पर प्रत्येक स्कूलों में प्रवेशोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इस अवधि में छत्तीसगढ़ के सुदुर अंचल तक गीत के माध्यम से पालकों को स्कूलों में एडमिशन करने हेतु जागरूक की गई है। जगदीश हीरा साहू शैक्षिक नवाचार के लिए क्षेत्र में जाने जाते हैं। इससे पूर्व मतदाता जागरूकता के लिए भी जगदीश हीरा साहू ने 24 गीतों का रिकॉर्डिंग कराकर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना स्थान बनाया। विमोचन के पश्चात बलौदाबाजार जिले के 05 उत्कृष्ट विद्यार्थियों का सम्मान, नव प्रवेश विद्यार्थियों को गुलाल लगाकर मिठाई खिलाकर किताब, यूनिफॉर्म, बैग आदि देकर अभिनन्दन किया गया। सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत सायकल वितरण तथा परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर श्री दीपक सोनी जी कलेक्टर बलौदाबाजार, श्री चित्तावर जायसवाल जी (नगर पालिका बलौदाबाजार अध्यक्ष), सुमन योगेश वर्मा (जनपद पंचायत बलौदाबाजार अध्यक्ष), श्रीमती सरिता सत्यनारायण ठाकुर (शिक्षा समिति अध्यक्ष जिला पंचायत बलौदाबाजार), श्री सनम जांगड़े जी, श्री विजय केशरवानी जी, श्री खोडस राम कश्यप जी, श्री रेवाराम साहू जी सहित बड़ी संख्या में अतिथि पालक तथा छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे। इस उपलब्धि पर स्टॉफ, साहित्यकार मित्रगणों ने हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    Exclusive : अघोषित बिजली कटौती से कटगी वासी परेशान…नौतपा में धूप और बिजली विभाग दोनों सता रहे…शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं…

    May 29, 2026
    Featured

    पवनी : जनदर्शन में उमड़ा मां का दर्द…प्राचार्य पर प्रताड़ना का आरोप लगा रो पड़ी बुजुर्ग महिला…

    May 15, 2026
    Featured

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026
    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026
    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी की तत्वाधान में नगर पवनी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा…

    April 1, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,073 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,693 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,457 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,238 Views
    Don't Miss

    Exclusive : अघोषित बिजली कटौती से कटगी वासी परेशान…नौतपा में धूप और बिजली विभाग दोनों सता रहे…शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं…

    By Ghatna ManchanMay 29, 20260

    Exclusive : अघोषित बिजली कटौती से कटगी वासी परेशान…नौतपा में धूप और बिजली विभाग दोनों…

    पवनी : जनदर्शन में उमड़ा मां का दर्द…प्राचार्य पर प्रताड़ना का आरोप लगा रो पड़ी बुजुर्ग महिला…

    May 15, 2026

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1057289
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.