Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » राजनीतिक हलचल : पहली बार नगर पंचायत चुनाव में नई शुरुआत की उम्मीद…पवनी में पहली बार निकाय चुनाव…कांग्रेस और भाजपा की तैयारी शुरू…
    Featured

    राजनीतिक हलचल : पहली बार नगर पंचायत चुनाव में नई शुरुआत की उम्मीद…पवनी में पहली बार निकाय चुनाव…कांग्रेस और भाजपा की तैयारी शुरू…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanDecember 14, 2024No Comments3 Mins Read4 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    राजनीतिक हलचल : पहली बार नगर पंचायत चुनाव में नई शुरुआत की उम्मीद…पवनी में पहली बार निकाय चुनाव…कांग्रेस और भाजपा की तैयारी शुरू…

    बिलाईगढ़ : नगर पंचायत पवनी में पहली बार होने जा रहे नगरीय निकाय चुनाव से जनता में उत्साह और राजनीतिक हलचल तेज हो गई हैं। ग्राम पंचायत से नगर पंचायत बनने के बाद भी पवनी की छवि में व्यापक सुधार नहीं हुआ है। बीते पाँच वर्षीय कार्यकाल में विकास कार्यों की धीमी गति और विवादों ने नगर की साख को प्रभावित किया है। अब जब पवनी के मतदाता पहली बार नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षदों का चुनाव करेंगे तो यह चुनाव जनता के लिए एक नई शुरुआत का अवसर है। मतदाताओं की बड़ी जिम्मेदारी पवनी के मतदाता इस बार सोच-समझकर ऐसा नेतृत्व चुनना चाहते हैं। जो नगर के विकास की दिशा में ठोस कदम उठा सके।बीते कार्यकाल की खामियों से सबक लेते हुए जनता ने उम्मीद जताई है कि इस बार बेहतर नेतृत्व को चुना जाएगा जो पवनी को विकास की नई ऊंचाई तक ले जाए।

    दोनों पार्टियां जनता का विश्वास जीतने में लगीं : इस बार का चुनाव न केवल नगर पंचायत पवनी के भविष्य की दिशा तय करेगा। बल्कि यह भी दर्शाएगा कि जनता किस हद तक बीते कार्यकाल की खामियों को सुधारने के लिए तैयार हैं। चाहे भाजपा हो या कांग्रेस हर पार्टी पवनी की जनता का विश्वास जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। आगामी चुनाव केवल एक राजनीतिक प्रक्रिया नही बल्कि पवनी की छवि बदलने का अवसर भी है। जनता की सूझबूझ और मतदान का सही निर्णय पवनी के उज्जवल भविष्य की नींव रखेगा।

    बीजेपी और कांग्रेस की तैयारियां शुरू : सत्ताधारी पार्टी बीजेपी ने चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। सरसींवा और जिला मुख्यालय में बैठकें हो चुकी हैं, जिसमें संभावित उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा जनता चौक चौराहे पर कर अपनी पसंद बता रही है। पुरुष आरक्षण आने की स्थिति में नंद कुमार, लोकनाथ साहू, कुलदीपक साहू जैसे नामों पर विचार किया जा रहा है।

    कांग्रेस में दावेदारों की लंबी सूची, इस बार मजबूत दावेदार : कांग्रेस के पक्ष में पवनी की सत्ता का इतिहास रहा है। इस बार भी पार्टी के पास मजबूत दावेदार हैं। इंदु पड़वार, भागवत साहू जैसे नाम प्रमुख हैं। महिला आरक्षण आने की स्थिति में मनटोरी साहू, चेतन बाई महिनांग प्रमुख दावेदार मानी जा रही है।

    जनता की उम्मीदें और चुनौतियां पिछले कार्यकाल में ग्राम पंचायत की निष्क्रियता ने जनता को निराश किया। विकास कार्यों में कमी और जनहित के मुद्दों पर ध्यान न दिए जाने से नगर की स्थिति जस की तस बनी रही। जनता का विश्वास बहाल करने और पवनी को विकास के पथ पर ले जाने के लिए इस बार जनता एक कुशल, ईमानदार और दूरदर्शी नेतृत्व चुनने संकल्पित है। एक नाम और जो सबके जुबान पर-महिला आरक्षण आने की स्थिति में सबसे प्रबल नाम मिथिला श्रीवास का है जो पूर्व में पवनी की जनपद सदस्य भी रह चुकी है और पवनी के प्रत्येक मुहल्ला से वाकिफ है नारी शशक्तिकरण में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाने में अव्वल रहने के कारण भी महिलाओं की पहली पसंद है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026
    Featured

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026
    Featured

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Featured

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026
    Featured

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,092 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,899 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,709 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,487 Views
    Don't Miss

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    By Ghatna ManchanSeptember 18, 20260

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने…

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1063492
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.