Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    Exclusive : अघोषित बिजली कटौती से कटगी वासी परेशान…नौतपा में धूप और बिजली विभाग दोनों सता रहे…शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं…

    May 29, 2026

    पवनी : जनदर्शन में उमड़ा मां का दर्द…प्राचार्य पर प्रताड़ना का आरोप लगा रो पड़ी बुजुर्ग महिला…

    May 15, 2026

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » मुख्यमंत्री श्री साय ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले को दी 137.41 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात…सारंगढ़ में 38 करोड़ से बनेगा जिला अस्पताल…
    Featured

    मुख्यमंत्री श्री साय ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले को दी 137.41 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात…सारंगढ़ में 38 करोड़ से बनेगा जिला अस्पताल…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanJanuary 19, 2025No Comments5 Mins Read1 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    सिंचाई पम्प के लिए निःशुल्क विद्युत सहायता योजना का नाम अब डॉ खूबचंद बघेल किसान विद्युत सहायता योजना : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा…

    15 फरवरी तक किसानों को धान खरीदी के अंतर की राशि एकमुश्त देंगे – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    मुख्यमंत्री श्री साय ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले को दी 137.41 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात…

    सारंगढ़ में 38 करोड़ से बनेगा जिला अस्पताल : मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ सरकार 15 फरवरी तक धान खरीदी के मूल्य के अंतर की राशि किसानों को एकमुश्त देगी। इसका निर्णय आज केबिनेट की बैठक में ले लिया गया है। इसका लाभ राज्य के लगभग 27 लाख किसानों को होगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने आज सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला मुख्यालय में विकास कार्यों के लोकार्पण शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने इस अवसर पर किसानों के सिंचाई विद्युत पंप सहायता योजना का नाम डॉ. खूबचंद बघेल किसान विद्युत सहायता योजना करने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले को 137.41 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात दी, जिसमें 47.87 करोड़ के 84 कार्यों का लोकार्पण और 89.54 करोड़ रूपए के भूमिपूजन कार्य शामिल है।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने 38 करोड़ रूपए की लागत से सारंगढ़ में जिला अस्पताल का निर्माण व 18.75 करोड़ की लागत से बनने वाले संयुक्त जिला कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर सारंगढ़-बिलाईगढ़ में उद्योग स्थापना के लिए जमीन आबंटन, डेढ़ करोड़ की लागत से सारंगढ़ मुख्य मार्ग चौड़ीकरण, सरिया में 50 सीटर छात्रावास भवन, सारंगढ़ में उच्च स्तरीय विश्राम गृह भवन निर्माण, कोसीर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर हितग्राहियों को शासन के विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सहायता राशि के चेक व सामग्री प्रदान की।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि 20 वर्षों तक सारंगढ़ मेरी कर्मभूमि रही है। अब मुख्यमंत्री के रूप में सारंगढ़-बिलाईगढ़ सहित छत्तीसगढ़ के विकास की जिम्मेदारी को पूरा करने का कार्य लगातार कर रहे हैं। हमने बीते एक साल में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी को पूरा करने का काम किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवासों के निर्माण में तेजी आई है। पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख आवासों की स्वीकृति दी गई है। पहले चरण में 8.47 लाख आवास निर्माण को स्वीकृति मिली थी। इनमें से कई हितग्राहियों के आवास पूर्ण हो गए हैं और अब वे गृह प्रवेश कर रहे है। केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के छत्तीसगढ़ आगमन पर उन्होंने 3 लाख 88 हजार अतिरिक्त आवास की स्वीकृति दी है। आगामी अप्रैल माह में राज्य को 3 लाख आवासों की स्वीकृति और मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य में आवास प्लस के सर्वे का काम भी शुरू कर दिया है। पीएम आवास के लिए पात्रता का दायरा बढ़ाया गया है। अब जिनके पास दो पहिया वाहन है, 2.5 एकड़ सिंचित भूमि अथवा 5 एकड़ असिचिंत भूमि, 15 हजार तक की मासिक आमदनी वालों को भी आवास मिलेगा। आवास स्वीकृति की प्रक्रिया को सरल बनाने ऑनलाइन ऐप लॉन्च किया गया है। इससे किसी भी व्यक्ति द्वारा घर बैठे ही आवेदन किया जा सकेगा। राज्य सरकार महतारी वंदन योजना में माताओं और बहनों को एक हजार रुपए की राशि प्रतिमाह दे रही है। उन्होंने कहा कि सारंगढ़ के दानसरा की माताएं और बहनें इस राशि से राममंदिर बनवा रही हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पंडित दीनदयाल भूमिहीन कृषि श्रमिक योजना के तहत 5 लाख 62 हजार भूमिहीन कृषि श्रमिक लाभान्वित होंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पूरे देश में 50 हजार गांवों के 65 लाख ग्रामीणों को स्वामित्व कार्ड प्रदान किया। इससे कई पीढ़ियों से ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि में निवास कर रहे लोगों को अधिकार पत्र मिल रहा है। छत्तीसगढ़ के दस जिलों में 61 हजार लोगों को स्वामित्व कार्ड वितरण किया गया है। पीएससी घोटाले के दोषियों को सजा दिलाने का कार्य कर रहे हैं। इससे प्रदेश के युवाओं का विश्वास परीक्षा प्रणाली में फिर से लौटा है।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा 144 सालों बाद पूर्ण महाकुंभ का संयोग बना है। छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए प्रयागराज महाकुंभ में साढ़े चार एकड़ में विशाल छत्तीसगढ़ मंडप बनाया गया है। यहां छत्तीसगढ़ के निवासियों के लिए निःशुल्क भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था है। मुख्यमंत्री साय ने जिलेवासियों को महाकुंभ में सहभागी बनने का न्यौता दिया।

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि हम लगातार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम कर रहे हैं। राज्य सरकार ने गांव से लेकर शहर तक विकास कार्यों को गति देने का काम कर रही हैं। 3100 रूपये में धान खरीदी हो रही है। महतारी वंदन का पैसा हर महीने मिल रहा है। आवास का निर्माण तेजी से हो रहा है। किसानों को 2 साल का बकाया बोनस दिया गया है।

    राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में पिछले एक साल में लगातार विकास के कार्य हो रहे हैं। कार्यक्रम को सांसद श्री राधेश्याम राठिया एवं श्रीमती कमलेश जांगड़े ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विधायक सारंगढ़ श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े, विधायक बिलाईगढ़ श्रीमती कविता प्राण लहरे, पूर्व विधायक श्री शमशेर सिंह, श्रीमती केराबाई मनहर, सुश्री कामदा जोल्हे, श्री ज्योति पटेल, श्री जगन्नाथ पाणिग्राही, श्री अजय गोपाल, श्री जगन्नाथ केशरवानी, श्री युगलकिशोर केशरवानी, श्री दुर्गाप्रसाद ठाकुर, श्री दीनानाथ खुंटे, श्री अरविंद हरिप्रिया, श्री दिनेश जांगड़े, श्री मनोज जायसवाल, श्री हरिनाथ खुंटे, श्री अमित अग्रवाल, श्री मयूरेश केशरवानी, बिलासपुर कमिश्नर श्री महादेव कावरे, आईजी श्री संजीव शुक्ला, कलेक्टर श्री धर्मेश साहू, एसपी श्री पुष्कर शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में जिलेवासी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    Exclusive : अघोषित बिजली कटौती से कटगी वासी परेशान…नौतपा में धूप और बिजली विभाग दोनों सता रहे…शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं…

    May 29, 2026
    Featured

    पवनी : जनदर्शन में उमड़ा मां का दर्द…प्राचार्य पर प्रताड़ना का आरोप लगा रो पड़ी बुजुर्ग महिला…

    May 15, 2026
    Featured

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026
    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026
    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी की तत्वाधान में नगर पवनी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा…

    April 1, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,073 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,693 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,457 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,238 Views
    Don't Miss

    Exclusive : अघोषित बिजली कटौती से कटगी वासी परेशान…नौतपा में धूप और बिजली विभाग दोनों सता रहे…शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं…

    By Ghatna ManchanMay 29, 20260

    Exclusive : अघोषित बिजली कटौती से कटगी वासी परेशान…नौतपा में धूप और बिजली विभाग दोनों…

    पवनी : जनदर्शन में उमड़ा मां का दर्द…प्राचार्य पर प्रताड़ना का आरोप लगा रो पड़ी बुजुर्ग महिला…

    May 15, 2026

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1057302
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.