घटना मंचन : श्मशान घाट पर ग्रामीणों ने लगाया CCTV कैमरा और लाइट…फिर जो दिखा…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

घटना मंचन : श्मशान घाट पर ग्रामीणों ने लगाया CCTV कैमरा और लाइट…फिर जो दिखा…

- Advertisement -

भोपाल : राजधानी भोपाल के पास के एक गांव में बने श्मशान घाट पर लंबे समय से किसी की मौजूदगी ने लोगों को सकते में डाल दिया था। वहां कुछ संदिग्ध गतिविधियां या कुछ ऐसी हलचल हो रही थी, जिसको लेकर ग्रामीण परेशान और आशंकित थे।

छत्तीसगढ़ : ट्रक की चपेट में आने से युवक का सिर धड़ से हुआ अलग…दो बाइकों में टकराने से ऐसे हुआ हादसा…

ग्रामीण अपने स्वजनों का अंतिम संस्कार करके जाते और जब अस्थि लेने एक दिन बाद आते तो सबकुछ अस्त-व्यस्त रहता। इससे वहां के हालत देख उनका मन व्यथित हो रहा था। तंत्र क्रियाओं का शक होने पर मामले के खुलासे के लिए ग्रामीणों ने श्मशान घाट पर सीसीटीवी कैमरे और लाइट लगवा दी।

इसके बाद कैमरे की मदद से आधी रात को जलती चिता के पास ठठ कर्म करते तांत्रिकों को टोली को दबोच लिया गया। श्मशान घाट पर ये लोग काफी समय से ऐसी क्रियाएं कर रहे थे। हाल ही में उनमें से दो के खिलाफ पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई भी की।

बीजापुर में जवानों को मिली बड़ी सफलता…31 नक्सली ढेर, 2 जवान शहीद…

खजूरी सड़क निवासी कुबेरसिंह राजपूत ने बताया कि श्मशान घाट में तांत्रिक क्रिया करने वालों की घुसपैठ से ग्रामीण लंबे समय से परेशान चल रहे थे। विशेषकर अमावस्या एवं पूर्णिमा तिथि पर तो अक्सर अज्ञात लोग आधी रात को श्मशान घाट पर पहुंचते थे।

ग्रामीणों ने वहां पर हैलोजन लाइट भी लगवा दी थी। उसके बाद भी घटनाएं नहीं रुक रही थीं। इसके बाद पिछले दिनों सर्वसम्मति से एक सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया गया। मोबाइल फोन से संबद्ध होने के कारण अब रात में श्मशान घाट की निगरानी की जाने लगी थी।

शिवरीनारायण माघी पूर्णिमा मेला 12 से…इस बार महोत्सव का नहीं होगा आयोजन…

गुप्त नवरात्र की नवमी तिथि की रात में श्मशान घाट पर अजनबी लोगों की मौजूद का पता चला। मौके पर जाकर देखा तो तीन पुरुष और एक महिला तांत्रिक क्रिया कर रहे थे। वहां पर काले कपड़े से बने पुतले रखे थे। पत्तल में रोटी और पूड़ी रखी हुई थीं। ग्रामीणों ने सभी को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। पूछताछ में पता चला कि वे लगो बैरसिया के किसी बड़े तांत्रिक के संपर्क में थे। उसके बताए अनुसार ठठ कर्म करने यहां पहुंचे थे।

Latest News

मैनपुर में विकास कार्यो को लेकर आरईएस एसडीओ पर लगे गंभीर आरोप…सरपंच संघ ने खोला मोर्चा…

मैनपुर में विकास कार्यो को लेकर आरईएस एसडीओ पर लगे गंभीर आरोप...सरपंच संघ ने खोला मोर्चा... गिरीश सोनवानी मैनपुर : मैनपुर...

More Articles Like This

error: Content is protected !!