Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » Exclusive : कौन बनेगा नगर पंचायत पवनी का अध्यक्ष…चुनाव पश्चात नागरिकों की राय पर आधारित विश्लेषण पढ़े रुपेश श्रीवास के साथ पवनी की ग्राउंड रिपोर्ट…
    Featured

    Exclusive : कौन बनेगा नगर पंचायत पवनी का अध्यक्ष…चुनाव पश्चात नागरिकों की राय पर आधारित विश्लेषण पढ़े रुपेश श्रीवास के साथ पवनी की ग्राउंड रिपोर्ट…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanFebruary 13, 2025No Comments6 Mins Read80 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    Exclusive : कौन बनेगा नगर पंचायत पवनी का अध्यक्ष…चुनाव पश्चात नागरिकों की राय पर आधारित विश्लेषण पढ़े रुपेश श्रीवास के साथ पवनी की ग्राउंड रिपोर्ट…

    बिलाईगढ़ : नगर पंचायत पवनी में नगरीय निकाय के मतदान समाप्त होने के बाद लोगों की राय जानने का प्रयास किया गया। लोगों की राय से पता चला कि पवनी के इतिहास में जो एक बार यहां जीत कर आया वह दोबारा यहां चुनाव नहीं जीत पाया।हालांकि पूर्व में स्व. द्वारका साहू, मनटोरी बाई साहू, महेंद्र श्रीवास, स्व. खीखराम नागेश दोबारा चुनाव जीते लेकिन अन्य पद पर जीते।

    नगर पंचायत बनने के बाद अब 15 वार्ड बनाया गया है, जिसमे वार्ड वार समीक्षा करने पर लोगों की राय अनुसार निष्कर्ष निकला वह इस प्रकार है। वार्ड क्र 1 में भाजपा से भुवनेश्वरी साहू, कांग्रेस से अर्चना श्रीवास एवं निर्दलीय ज्योति साहू के बीच त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति है, क्योंकि भुनेश्वरी साहू के पति वार्ड के निवृत्तमान पंच है, वहीं अर्चना श्रीवास पूर्व सरपंच महेंद्र श्रीवास के छोटे भाई शिक्षक हेमंत श्रीवास की धर्मपत्नी है, चुनाव प्रचार के दौरान हेमंत श्रीवास को पत्नि के साथ नामांकन दाखिल एवम वाट्सअप में प्रत्यशियों की सूची स्टेटस लगाने पर निलंबित कर दिया गया जिससे सहानुभूति मिलने की संभावना है। वही निर्दलीय लड़ रहे ज्योति साहू का गांव में ही मायका है और वरिष्ठ भाजपा नेता रामलाल साहू की बहू है, नगर पंचायत बनने पर वे शासन द्वारा मनोनीत पार्षद भी रहे है जिसका फायदा उन्हें मिल सकता है।वार्ड क्रमांक 2 में भाजपा से कमलेश्वर साहू एवं कांग्रेस से युगल किशोर साहू के बीच सीधा मुकाबला है, कमलेश्वर साहू युवाओ में लोकप्रिय है तो युगल किशोर कांग्रेस सेवादल से जुड़कर लोगों के बीच सक्रिय है। वार्ड क्रमांक 3 में भाजपा से चेतन प्रसाद साहू, कांग्रेस से रामगोपाल साहू तो निर्दलीय में पंकज दास एवं डीकेश कुमार साहू के बीच मुकाबला है। चेतन साहू मूलरूप में मूर्तिकार है नगर सहित आसपास के गांवों में इनकी बनाई मूर्तियां नवरात्र एवम गणेश चतुर्थी पर धूम मचाती है, रामगोपाल साहू एवम डीकेस साहू अपने परिवार के दम पर चुनाव मैदान में उतरे थे इनका काफी बड़ा परिवार है, पंकज दास युवाओं के भरोसे हैं। वार्ड क्र.4 में भाजपा से नंदलाल साहू, कांग्रेस से रामकृष्ण साहू एवं निर्दलीय लकेश्वर प्रसाद साहू चुनावी मैदान में है। नंदलाल साहू पहली बार चुनाव मैदान में उतरे है सेवा भावी है तो रामकृष्ण साहू की धर्म पत्नि पूर्व में वार्ड पंच रह चुकी है, वही निर्दलीय प्रत्याशी लकेश्वर साहू नगर में छोटे सरपंच के नाम से प्रसिद्ध है। वार्ड क्रमांक 5 में भाजपा से गणेश साहू एवं कांग्रेस से शीतल साहू के बीच सीधा मुकाबला है। गणेश साहू नये है तो शीतल साहू की पत्नी पूर्व में पंच रह चुकी है। वार्ड क्रमांक 6 में भाजपा से धनेश्वर साहू, कांग्रेस से सुनील कुमार आदित्य तो निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में रामकृष्ण साहू, महेंद्र साहू एवं चंद्रपाल यादव चुनाव लड़ रहे है। धनेश्वर साहू भाजपा के नए प्रत्याशी है, सुनील आदित्य कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता है वही चन्द्रपाल यादव दूसरे वार्ड से है लेकिन पूर्व पंच है, तो वही रामकृष्ण साहू सेवाभावी है। वार्ड क्रमांक 7 में भाजपा से नंद कुमार साहू एवं कांग्रेस से मनोज कुमार साहू के बीच सीधा मुकाबला है। नंद कुमार साहू की मां पूर्व में सरपंच रह चुकी है वही वे युवाओं के बीच लोकप्रिय है। वार्ड क्रमांक 8 से भाजपा से करण कुमार साहू, कांग्रेस से पूर्णेन्द्र साहू एवं निर्दलीय देव प्रसाद साहू मैदान में है। करन सह युवाओं के बीच लोकप्रिय है तो देवप्रसाद पूर्व पंच है वही पुणेन्द्र साहू कांग्रेस के सक्रिय सदस्य है। वार्ड क्रमांक 9 से भाजपा से नीलांबर साहू, कांग्रेस से धनीराम साहू, निर्दलीय महेंद्र श्रीवास मैदान में है। महेंद्र श्रीवास पूर्व में सरपंच थे जिसका फायदा मिल सकता हूं, वही नीलाम्बर साहू को सेवाभावी होने का फायदा मिल सकता है। वार्ड क्रमांक 10 से भाजपा से ओम कुमारी साहू, कांग्रेस से संतोषी पड़वार एवं निर्दलीय सुनीता साहू मैदान में है। ओमकुमारी के पति लोकनाथ साहू सेवा सहकारी समिति पवनी के अध्यक्ष है तो संतोषी पड़वार को कांग्रेस के परंपरागत वोट पर भरोसा है, वह सुनीता साहू पूर्व में पंच रहकर वार्ड का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। वार्ड क्रमांक 11 से भाजपा से अरुण कुमार साहू, कांग्रेस से रूपचंद साहू और निर्दलीय हूलेश कुमार साहू के बीच मुकाबला है।बता दे कि अरूण साहू श्रीमती मनटोरी बाई के पुत्र है, जो ग्राम पंचायत पवनी के सरपंच एवम जनपद सदस्य रह चुकी है, तो वही रूपचंद साहू पूर्व में उपसरपंच रह चुके है। निर्दलीय हुलेश साहू की पत्नी भी पिछले कार्यकाल में पंच थी। वार्ड क्रमांक 12 से भाजपा से राजेश चौहान, कांग्रेस से रामनारायण रात्रे तो निर्दलीय चेतन बाई महिलाग,ओम प्रकाश चेलक, तिलक रात्रे मैदान में है। चेतन बाई महिनाग कांग्रेस के तेजतर्रार महिला नेत्री है, पूर्व में वे पवनी की सरपंच रह चुकी हैं। वार्ड क्रमांक 13 से भाजपा से संतोषी राकेश, कांग्रेस को इस वार्ड में कोई प्रत्याशी नहीं मिला। वहीं निर्दलीय अगहन बाई एवं लोकेश्वरी राकेश चुनाव मैदान में है। संतोषी राकेश के पति रामकृष्ण राकेश मनोनीत पार्षद है तो अगहन बाई के पुत्र अमित साहू पवनी के स्थानापन्न सरपंच रह चुके है तो लोकेश्वरी साहू निवर्तमान पंच है। वार्ड क्रमांक 14 से भाजपा से अनीता साहू, कांग्रेस से रजनी साहू एवं निर्दलीय आशा साहू, सुशीला निषाद, कामिनी साहू मैदान में है। अनिता साहू के पति श्याम लाल नगर पंचायत में मनोनीत उपाध्यक्ष है, रजनी साहू बड़े परिवार से ताल्लुक रखती है, आशा का परिवार भी बड़ा है तो कामिनी साहू के पति पवनी स्थित बिरतिया बाबा मंदिर मे सेवादार है तो शुशीला निषाद महिलाओं में लोकप्रिय है। वार्ड क्रमांक 15 से भाजपा से राधा साहू, कांग्रेस से सुशीला विश्वकर्मा, निर्दलीय दुर्गा यादव, चंद्रकांता देवी पड़वार, सावित्री साहू मैदान मे है।

    वही नगर पंचायत अध्यक्ष की बात करें तो भाजपा ने युवा कूलदीपक साहू पर दांव खेला है, वहीं कांग्रेस ने पवनी के पूर्व सरपंच इंदू पड़वार को टिकट दिया है। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में झुमुक साहू मैदान में है। इनके मैदान में आने से चुनावी समीकरण पूरी तरह से अलग हो गया। साथ ही झुमुक साहू सेवाभावी है जिससे उनको फायदा मिल सकता है। बात करे कुलदीपक साहू की तो वे युवाओं में काफी लोकप्रिय है, साथ ही वे पिछले एक साल से चुनाव के तैयारी में थे। वही कांग्रेस प्रत्याशी इंदू पड़वार द्वारा पूर्व में सरपंच रहते अनेक विकास कार्य करवाया गया था। जिसके दम पर वे मैदान में है। अब देखना यह होगा कि नगरवासी किस पर अपना विश्वास जताती है और नगर अध्यक्ष बनाती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026
    Featured

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026
    Featured

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Featured

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026
    Featured

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,092 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,900 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,710 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,487 Views
    Don't Miss

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    By Ghatna ManchanSeptember 18, 20260

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने…

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1063771
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.