पवनी नगर में होली पर्व पर महिलाओं की भूमिका रही उल्लेखनीय…गायत्री परिवार, नगर पंचायत एवम विभिन्न संगठनों ने की पहल…
बिलाईगढ़ : नगर पवनी में इस बार की होली ने कई मायनों में इतिहास रच दिया। नगर पंचायत के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों, गायत्री परिवार के सदस्यों एवम विभिन्न संगठनों के पहल पर पवनी में इस बार महिलाओं ने होलिका दहन स्थल पर जाकर पूजा अर्चना किया।
विदित हो कि आज से पहले कभी भी नगर पवनी की महिलाओं ने होलिका दहन स्थान पर कदम नहीं रखा था।पवनी में पहली बार महिलाओं ने होलिका दहन स्थान में जाकर इतिहास रचना एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक है, जिसने पवनी के समाज में एक नए युग की शुरुआत की। यह घटना न केवल पवनी के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक प्रेरणा है। बता दे कि आज सुबह से ही महिलाओं में काफी उत्साह था क्योंकि कल शाम को ही पूरे नगर में लाउड स्पीकर के माध्यम से महिलाओं को होली में शामिल होने का न्योता दिया गया था, जिसके बाद आज कीर्तन पार्टी के साथ महिलाओं का हुजूम राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण से निकल कर स्कूल मैदान पहुँची जहाँ सैकड़ों महिला इस पल के साक्षी बने।
पवनी में महिलाओं की भूमिका : पवनी में महिलाओं की भूमिका हमेशा से ही महत्वपूर्ण रही है, लेकिन उन्हें अक्सर समाज में पुरुषों के बराबर का दर्जा नहीं दिया जाता था। लेकिन इस घटना ने यह साबित कर दिया कि महिलाएं भी समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
होलिका दहन का महत्व : होलिका दहन एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो होली के त्योहार का एक हिस्सा है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, और यह हमें यह याद दिलाता है कि सच्चाई और न्याय हमेशा जीतते हैं।
पवनी में महिलाओं का ऐतिहासिक कदम : पवनी में महिलाओं का ऐतिहासिक कदम यह था कि उन्होंने होलिका दहन स्थान में जाकर होलिका दहन किया। यह एक ऐसा कदम था जिसने पवनी के समाज में एक नए युग की शुरुआत की।
महिलाओं की भूमिका में बदलाव : इस घटना ने महिलाओं की भूमिका में बदलाव की शुरुआत की। यह साबित हुआ कि महिलाएं भी समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं और उन्हें पुरुषों के बराबर का दर्जा दिया जाना चाहिए।
पवनी के समाज में बदलाव : इस घटना ने पवनी के समाज में बदलाव की शुरुआत की। यह साबित हुआ कि समाज में बदलाव की शुरुआत करने के लिए महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। इस कार्य मे प्रमुख रूप गायत्री प्रज्ञा पीठ पवनी के प्रमुख ट्रस्टी मनोहर साहू, गायत्री मंदिर पुजारी लोकेश साहू, उमाशंकर श्रीवास, नगर पंचायत पवनी के अध्यक्ष कुलदीपक साहू, उपाध्यक्ष नंद कुमार साहू एवं पार्षदगण, जनक साहू, कवल साहू पूर्व सैनिक, भुनेश्वर रात्रे, लखेश्वर साहू, हरीश साहू, यथार्थ वैष्णव, चिराग साहू, मनोज साहू, चंदन साहू, श्रीमती सविता, रेवती साहू, पूजा, यशोदा, पुष्पा, संध्या, ललिता, पुष्पा साहू सहित नगरवासियों का सहयोग रहा।