Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम…

    November 2, 2026

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 2026

    अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त…

    October 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » सारंगढ़ : कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने मृतकों के वारिस के लिए चार लाख स्वीकृत किया…प्राकृतिक आपदा में आरबीसी 6-4 के तहत आर्थिक सहायता स्वीकृत…
    Featured

    सारंगढ़ : कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने मृतकों के वारिस के लिए चार लाख स्वीकृत किया…प्राकृतिक आपदा में आरबीसी 6-4 के तहत आर्थिक सहायता स्वीकृत…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanMarch 17, 2025No Comments3 Mins Read1 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    सारंगढ़ : कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने मृतकों के वारिस के लिए चार लाख स्वीकृत किया…प्राकृतिक आपदा में आरबीसी 6-4 के तहत आर्थिक सहायता स्वीकृत…

    सारंगढ़ बिलाईगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार आपदा पीड़ितों के लिए त्वरित सहायता दे रही है। इसी सिलसिले में कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने जिले में प्राकृतिक आपदा से हुए मौत पर, सभी मृतकों के वारिस के लिए राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के तहत चार लाख रूपये का आर्थिक सहायता स्वीकृत किया है। इसमें आग में जलने से हुई मौत पर सरसीवा तहसील के ग्राम सेंदुरस की मृतिका रूपेश्वरी कर्ष के पति शीत कुमार कर्ष के लिए, बिलाईगढ़ तहसील के ग्राम सलिहा की मृतिका प्रीति अजगल्ले के पति कीर्तन अजगल्ले के लिए, वहीं दीवार गिरने से मौत पर सारंगढ़ तहसील के ग्राम रक्शा के मृतक मयंक साहू की माता मनटोरी के लिए, लू लगने से मौत पर भटगांव के मृतक घनश्याम खुटे की पुत्री सीमा हिरवानी के लिए चार लाख रूपये स्वीकृत किया है।

    पानी में डूबने से मौत पर आर्थिक सहायता : पानी में डूबने से मौत हुए, उनमें सारंगढ़ तहसील के ग्राम टिमरलगा की मृतिका पार्वती पटेल की पुत्री धनेश्वरी पटेल के लिए, ग्राम बंजारी के मृतक अजय साहू की पत्नी मोंगरा साहू के लिए, ग्राम झरपडीह के मृतक आयुष बरेठ की माता (वारिस) दुर्गा बरेठ के लिए, ग्राम गातापीढ़ा के मृतक राम प्रसाद चौहान की पत्नी प्रेम बाई चौहान के लिए, रेंजरपारा सारंगढ़ के मृतक कार्तिकराम निषाद के पुत्र जयपाल के लिए, सरसीवा तहसील के ग्राम टिहलीपाली के मृतक लाभोराम के पुत्र विजय भारद्वाज के लिए, ग्राम किसडा के मृतक केशव प्रसाद साहू के पिता चैतन के लिए, ग्राम बालपुर के मृतक नोहरदास मानिकपुरी की पत्नी सुकमती बाई के लिए, ग्राम घरजरा की मृतिका श्रेया सिदार की माता ममता के लिए, भटगांव तहसील के ग्राम घाना के मृतक मुकेश यादव के पिता लक्ष्मी प्रसाद के लिए, ग्राम बरभाटा की मृतिका अगरावत बाई के पुत्र एवं पुत्रियों के लिए, बिलाईगढ़ तहसील के ग्राम पुरगांव के मृतक ओमेश्वर साहू की पत्नी राजकुमारी के लिए, भटगांव तहसील के ग्राम जमनार के मृतक गंगाराम साहू की पत्नी सुन्दरिया के लिए चार लाख रुपए स्वीकृत किया है।

    सर्पदंश से मौत पर आर्थिक सहायता : सर्पदंश से मौत हुए, उनमें सारंगढ़ तहसील ग्राम भीमसेनडीह के मृतिका गनेशी चौहान के पुत्र मनबोध के लिए, ग्राम खरवानी बड़े के मृतक जयकुमार की माता राधिका के लिए, ग्राम चंदाई की मृतिका रविना सोनी के पति अश्वनी सोनी के लिए, सरिया तहसील के ग्राम सांकरा के मृतक बैकुंठ राणा की पत्नी दुलावती राणा के लिए, सरिया के मृतक सुभाष मेहर की पत्नी मोंगरा मेहर के लिए, बरमकेला तहसील के ग्राम सकरतुंगा (मेकराहाल) के मृतक अंश सिदार की माता संध्या के लिए, भटगांव के मृतक बंशीलाल यादव की पत्नी दश्मत बाई के लिए, सरसीवा तहसील के ग्राम नरेशनगर के मृतक ईश्वर की पत्नी फिरतीन नेताम के लिए, बिलाईगढ़ तहसील के ग्राम पचरी के मृतक सुखीराम कुर्रे की पत्नी सजनी कुर्रे के लिए चार लाख रुपए स्वीकृत किया है।

    परिजनों को हुआ 3 करोड़ 21 लाख का ऑनलाइन भुगतान : कलेक्टर धर्मेश कुमार के निर्देशन में जिले में प्राकृतिक आपदा से हुए मौत पर, सभी मृतकों के वारिस को 3 करोड़ 21 लाख का ऑनलाइन भुगतान किया जा चुका है, जिसमें पानी में डूबने, गैस फटने, बिजली गिरने से मृत्यु केस में एक करोड़ 76 लाख रूपये, जीव जन्तु के काटने वाले मृत्यु केस में एक करोड़ 12 लाख रूपये और आग से जलने वाले केस में 33 लाख का भुगतान शामिल है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम…

    November 2, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 2026
    Featured

    अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त…

    October 27, 2026
    Featured

    SAGES परसापाली के छात्र अमन यादव का SGFI हैंडबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन…

    October 24, 2026
    Featured

    रामायण कथा : नगर पंचायत पवनी में श्री साप्ताहिक रामायण कथा का शुभारंभ कल 25 से…

    October 24, 2026
    Featured

    रक्षित केंद्र बलौदाबाजार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विजयादशमी पर्व, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय ने विधि-विधान से किया शस्त्र पूजन…

    October 20, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 20265,067 Views

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,130 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,958 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,742 Views
    Don't Miss

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम…

    By Ghatna ManchanNovember 2, 20260

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम……

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 2026

    अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त…

    October 27, 2026

    SAGES परसापाली के छात्र अमन यादव का SGFI हैंडबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन…

    October 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1070901
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.