Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव से मिले छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन…11 सूत्रीय मांगों लेकर सौपा ज्ञापन…
    Featured

    शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव से मिले छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन…11 सूत्रीय मांगों लेकर सौपा ज्ञापन…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanSeptember 7, 2025No Comments3 Mins Read3 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव से मिले छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन…11 सूत्रीय मांगों लेकर सौपा ज्ञापन…

    प्रदेश में पूर्ण पेंशन के लिए न्यूनतम सेवा 20 वर्ष व प्रथम नियुक्ति तिथी से सेवा की गणना को लेकर हुई चर्चा

    प्रचार्य पदोन्नति/ ब्याख्याता पदोन्नति, शनिवार को सुबह स्कूल, समयमान/क्रमोन्नति मुद्दो पर सकारात्मक चर्चा

    रायपुर : छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष गोपी वर्मा ने बताया कि प्रांताध्यक्ष संजय शर्मा प्रदेश, उपाध्यक्ष संभाग प्रभारी शैलेंद्र कुमार यदु, प्रदेश संगठन सचिव राकेश तिवारी के नेतृत्व में जिला कोषाध्यक्ष हंस कुमार मेश्राम, जिला महासचिव राजेश कुमार साहू, जिला महामंत्री राजेश साहू, जिला प्रवक्ता मनोज कुमार वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र कुमार साहू, आदित्य तिवारी, ब्लॉक सचिव किसन देशमुख, माधव साहू सहित प्रदेश पदाधिकारिगण उपस्थित होकर शिक्षकों की वर्षों से लंबित समस्याओं और उनकी पीड़ा को माननीय शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव जी समक्ष 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।

    संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा व गोपी वर्मा ने कहा कि वर्ष 2018 और 2028 से पूर्व भर्ती शिक्षकों का नियमितीकरण अब तक नहीं हुआ है। सेवा में वर्षों गुजार चुके शिक्षक आज भी अस्थायी की तरह काम कर रहे हैं, जो उनके आत्मसम्मान और भविष्य दोनों के साथ अन्याय है। साथ ही 20 वर्ष सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षकों को समयमान वेतनमान और LPC का लाभ नहीं मिलना उनकी मेहनत और समर्पण के साथ नाइंसाफी है।

    उन्होंने कहा कि न्यायालय द्वारा कई अवसरों पर शिक्षकों के पक्ष में आदेश दिए जाने के बावजूद शासन स्तर पर उनका क्रियान्वयन नहीं हो रहा है। न्यायालयीन आदेशों की अनदेखी से शिक्षकों में गहरी नाराज़गी और अविश्वास का भाव है।

    संघ ने मांग की है कि रिक्त पदों पर शीघ्र पदोन्नति दी जाए, प्रयोगशाला, पीटी, कला, संगीत और अन्य विषयों के शिक्षकों की भर्ती सुनिश्चित की जाए, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। इसके अलावा ज़ेड वर्ग के शिक्षकों को भी न्यायालयीन आदेशानुसार सेवा लाभ दिए जाएं।

    प्रदेशाध्यक्ष ने यह भी कहा कि विद्यालयों में अतिरिक्त कार्यरत शिक्षकों का उचित समायोजन किया जाए और शिक्षकों के जीपीएफ जमा राशि, एचआर से जुड़े प्रावधान एवं अन्य वित्तीय लाभ समय पर उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि शनिवार को विद्यालयों का संचालन केवल सुबह तक रखा जाए, ताकि शिक्षकों और विद्यार्थियों दोनों को राहत मिल सके और शिक्षा की गुणवत्ता पर भी सकारात्मक असर पड़े।

    संघ का कहना है कि शिक्षक वह वर्ग है, जो समाज की नींव तैयार करता है। लेकिन आज वही वर्ग अपमान, असुरक्षा और अव्यवस्था का सामना कर रहा है। 15-20 साल तक सेवा देने के बाद भी जब शिक्षक अस्थायी कहलाते हैं तो यह स्थिति केवल उनके लिए ही नहीं बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।

    संघ ने आगे कहा है कि यदि शासन इन मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं करता तो शिक्षक वर्ग आंदोलन का मार्ग अपनाने को बाध्य होगा।

    संघ ने शिक्षा मंत्री से भावनात्मक अपील की है कि इन मांगों को केवल कागज़ी कार्रवाई न समझकर शिक्षकों की वास्तविक पीड़ा मानते हुए त्वरित निर्णय लें, ताकि शिक्षक सम्मान के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें और विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित हो सके।

    उक्त ज्ञापन कार्यक्रम में प्रदेश संगठन से बसंत चतुर्वेदी, देवनाथ साहू, मनोज सनाढ्य, शैलेन्द्र यदु, योगेश ठाकुर, बाबूलाल लाड़े, जिलाध्यक्ष द्वय शत्रुहन साहू, गोपी वर्मा, संतोष सिंह, डॉ.भूषण चंद्राकर, दिलीप साहू, श्री हरि, संजय राजपूत, जयंत यादव, सरस्वती गिरिया, टामीन वर्मा, किशन देशमुख, महेश चंद्राकर, राजेश चंद्राकर, मंशा राम लहरें, रोहित देशमुख, चंद्रहाश, शरद शुक्ला, हंस कुमार मेश्राम, राजेश साहू, देवेंद्र साहू, मनोज वर्मा, आशुतोष तिवारी, आदित्य तिवारी, महेश उइके, किसन देशमुख, माधव साहू सहित संगठन के जिला, ब्लॉक के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026
    Featured

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Featured

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026
    Featured

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026
    Featured

    सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी…

    August 15, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,092 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,898 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,709 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,487 Views
    Don't Miss

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    By Ghatna ManchanSeptember 6, 20260

    शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित… पवनी : शिक्षक दिवस के अवसर…

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1063393
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.