छत्तीसगढ़ : आकाशीय बिजली के गिरने से दो महिलाओं की मौत…
गिरीश सोनवानी
देवभोग : गरियाबंद जिले के देवभोग ब्लॉक के ग्राम डोहल में आकाशीय बिजली के चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गयी। मौत के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना के बाद पुलिस ने महिलाओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार देवभोग तहसील के ग्राम डोहल की रहने वाली 40 वर्षीय डिलेश्वरी दुर्गा एवं 60 वर्षीय सुरजो की आकाशिय बिजली की चपेट में आने से मौत हुई है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने तत्काल दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग पहुचाया जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर गर्ग ने परीक्षण कर दोनों को मृत घोषित कर दिया। बता दे कि अचानक बिजली की चमक के साथ तेज बारिश हो रही थी। इसी बीच आकाशीय बिजली ने दोनों को अपने चपेट में ले लिया, जिससे दो महिलाओं की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जिसके बाद इसकी सूचना देवभोग पुलिस को दी गई।