Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    Exclusive : अघोषित बिजली कटौती से कटगी वासी परेशान…नौतपा में धूप और बिजली विभाग दोनों सता रहे…शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं…

    May 29, 2026

    पवनी : जनदर्शन में उमड़ा मां का दर्द…प्राचार्य पर प्रताड़ना का आरोप लगा रो पड़ी बुजुर्ग महिला…

    May 15, 2026

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » बलौदाबाजार में महिला जैसा हुलिया रखने वाला साइको किलर गिरफ्तार : पैरावट में जला दी लड़की की लाश, इंस्टा पर लड़कियों के नाम बना रखा है 19 अकाउंट…
    Featured

    बलौदाबाजार में महिला जैसा हुलिया रखने वाला साइको किलर गिरफ्तार : पैरावट में जला दी लड़की की लाश, इंस्टा पर लड़कियों के नाम बना रखा है 19 अकाउंट…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanOctober 28, 2025No Comments4 Mins Read3 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    बलौदाबाजार में महिला जैसा हुलिया रखने वाला साइको किलर गिरफ्तार : पैरावट में जला दी लड़की की लाश, इंस्टा पर लड़कियों के नाम बना रखा है 19 अकाउंट…

    बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में युवती की अधजली लाश मिलने में मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। युवती की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके एक्स बॉयफ्रेंड ने ही की थी। ब्रेकअप होने से नाराज होकर आरोपी ने प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी थी। फिर उसके शव को पैरावट में डालकर आग लगा दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के संबंध में जो जानकारी सामने आई है वो हैरान करने वाली है। आरोपी सालिक राम पैकरा साइकोपैथ व क्रूर प्रवृत्ति का है। आरोपी हमेशा महिला संबंधी क्रियाकलापों में और महिलाओं का वेषभूषा धारण करता था। इतना ही नहीं आरोपी ने महिलाओं के नाम पर सोशल मीडिया में कई फर्जी अकाउंट बनाया था।

    दरअसल 25 अक्टूबर की सुबह 7:30 बजे सूचना मिली कि ग्राम चरौटी में एक युवती की पैरावट में जली हुई अवस्था में लाश मिली। इस सूचना पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक की टीम ने घटनास्थल का सूक्ष्म जांच एवं निरीक्षण किया। मृतिका की पहचान कु. तेजस्विनी पटेल पिता रूप सिंग पटेल उम्र 26 साल निवासी ग्राम चरोटी पटेल पारा गुड़ी चौक के रूप में की गई।

    शव के शरीर पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। साथ ही युवती का शव पैरावट में बुरी तरीके से जला हुआ था। प्रारंभिक जांच में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा युवती की हत्या कर शव पैरावट में डालकर जला देना पाया गया। थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र.1036/2025 धारा 103(1),238 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    एसपी भावना गुप्ता के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने परिजनों से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस टीम को गांव में ही कैंप कर संपूर्ण घटनाक्रम का विश्लेषण किया।

    युवती की हत्या करने वाले आरोपी के संबंध में पूछताछ की जा रही थी। इसी बीच संदेह के आधार पर आरोपी सालिक राम पैकरा को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया। आरोपी बताया कि मृतिका के साथ बलौदाबाजार में रोजी मजदूरी का काम करता था। 4-5 माह पहले दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हुआ, लेकिन कुछ दिनों से दोनों के बीच अनबन चल रही थी, जिसमें दोनों के द्वारा अलग-अलग रहने का फैसला लिया गया।

    इस फैसले के बाद भी आरोपी मृतिका को मिलने के लिए दबाव डालकर परेशान करने लगा। आरोपी द्वारा मृतिका को 24-25 अक्टूबर की देर रात मिलने के लिए बुलाया। इस दौरान आरोपी मृतिका युवती को उसके साथ पहले जैसे ही मिलने, बात करने का दबाव बनने लगा। मृतिका के मना करने पर आरोपी द्वारा आवेश में आकर मृतिका के ऊपर चाकू व लकड़ी से प्राणघातक वार कर उसकी हत्या कर दिया। फिर मृतिका के शव को पास के पैरावट में ले जाकर आग लगा दिया था।

    घटना के बाद आरोपी अपने घर में जाकर सो गया और उसके ऊपर किसी को शक न हो इसके लिए सब कुछ सामान्य होने का नाटक कर रहा था।

    इस घटनाक्रम में सबसे विशेष बात यह है कि आरोपी साइकोपैथ एवं क्रूर प्रवृत्ति का है। महिला संबंधी क्रियाकलापों में ज्यादा रहता और महिला की वेशभूषा भी धारण करता था। आरोपी के घर में उसके द्वारा महिलाओं का वेशभूषा धारण कर खींचे गए बहुत सारे फोटो भी जब्त किया गया। इसके साथ ही आरोपी द्वारा सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में अलग-अलग महिलाओं के नाम से कुल 19 अकाउंट बनाया है, जिसमें आरोपी द्वारा सभी अकाउंट में महिलाओं का अलग-अलग फोटो भी अपलोड करता था। सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से आरोपी महिलाओं को लुभाने का काम करता था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    Exclusive : अघोषित बिजली कटौती से कटगी वासी परेशान…नौतपा में धूप और बिजली विभाग दोनों सता रहे…शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं…

    May 29, 2026
    Featured

    पवनी : जनदर्शन में उमड़ा मां का दर्द…प्राचार्य पर प्रताड़ना का आरोप लगा रो पड़ी बुजुर्ग महिला…

    May 15, 2026
    Featured

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026
    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026
    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी की तत्वाधान में नगर पवनी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा…

    April 1, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,073 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,693 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,457 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,238 Views
    Don't Miss

    Exclusive : अघोषित बिजली कटौती से कटगी वासी परेशान…नौतपा में धूप और बिजली विभाग दोनों सता रहे…शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं…

    By Ghatna ManchanMay 29, 20260

    Exclusive : अघोषित बिजली कटौती से कटगी वासी परेशान…नौतपा में धूप और बिजली विभाग दोनों…

    पवनी : जनदर्शन में उमड़ा मां का दर्द…प्राचार्य पर प्रताड़ना का आरोप लगा रो पड़ी बुजुर्ग महिला…

    May 15, 2026

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1057287
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.