Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » नेहरू निषाद के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत…वरिष्ठ नेताओं ने संगठन सुदृढ़ीकरण पर दिया जोर…
    Featured

    नेहरू निषाद के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत…वरिष्ठ नेताओं ने संगठन सुदृढ़ीकरण पर दिया जोर…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanDecember 9, 2025No Comments3 Mins Read4 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    नेहरू निषाद के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत…वरिष्ठ नेताओं ने संगठन सुदृढ़ीकरण पर दिया जोर…

    गिरीश सोनवानी
    देवभोग : बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के देवभोग में भारतीय जनता पार्टी के चार मंडलों देवभोग, झाखरपारा, गोहरापदर एवं कांदाडोंगर। की संयुक्त बैठक आज उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    विधानसभा प्रभारी एवं पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष माननीय श्री नेहरू निषाद के प्रथम आगमन पर देवभोग में उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं और गर्मजोशी भरे अभिनंदन के साथ उनका स्वागत कर पूरे आयोजन में उत्साह का संचार किया।

    बैठक को संबोधित करते हुए श्री नेहरू निषाद ने कहा कि आने वाले समय में बिंद्रानवागढ़ में भाजपा विधायक निर्माण का लक्ष्य सभी कार्यकर्ताओं की एकजुटता और मेहनत से ही संभव होगा। उन्होंने संगठनात्मक मजबूती, बूथ सक्रियता और निरंतर जनसंपर्क पर विशेष बल दिया।

    भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार द्वारा महतारी वंदन जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।

    भाजपा जिला अध्यक्ष माननीय श्री अनिल चंद्राकर ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जहाँ हर कार्यकर्ता का सम्मान है और उसकी पूछ-परख होती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और सरकार की उपलब्धियों के दम पर आगामी विधानसभा चुनाव में इस क्षेत्र में भाजपा का परचम लहराएगा।

    बैठक में पूर्व संसदीय सचिव श्री गोवर्धन सिंह मांझी, पूर्व विधायक माननीय श्री डमरूधर पुजारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गौरीशंकर कश्यप सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने संगठन मजबूती और जनता से जुड़ाव को भाजपा की आगामी सफलता की निर्णायक शक्ति बताया।

    बैठक में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री आशीष शर्मा, भागीरथी मांझी, कुंजबिहारी बेहरा जिला उपाध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी, पदुलोचन जगत जिला मंत्री सुरेंद्र सोनटेके, मनीष सिन्हा, नूरमती मांझी श्रुती ध्रुवा, पंडरा माली समाज अध्यक्ष नीलकंठ बीसी पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष पारस ठाकुर, जनपद अध्यक्ष पदमलया निधि मंडल अध्यक्ष जगमोहन पटेल भगवानों बेहरा भोजराम सिन्हा नवीन मांझी धनराज विश्वकर्मा, हलमन ध्रुवा, योगिराज माखन कश्यप, शोभाचंद्र पात्र नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुशील यादव, अजा मोर्चा जिला महामंत्री चैनसिंह कश्यप, तानसिंह मांझी, प्रकाश कश्यप, बेनुराम नागेश, यशवंत ध्रुवा, सोभित ध्रुवा, दुष्यंत पात्र, दीपक सागर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम का संचालन सुधीर पटेल ने किया तथा आभार प्रदर्शन बिंद्रानवागढ़ विधानसभा बीएलए 1 चंद्रशेखर सोनवानी द्वारा किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026
    Featured

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Featured

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026
    Featured

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026
    Featured

    सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी…

    August 15, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,092 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,898 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,709 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,487 Views
    Don't Miss

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    By Ghatna ManchanSeptember 6, 20260

    शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित… पवनी : शिक्षक दिवस के अवसर…

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1063387
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.