ओमआशीष गजपाल बने युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ धमतरी के जिला उपाध्यक्ष…
धमतरी : युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ धमतरी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इसी क्रम में हँचलपुर निवासी ओमआशीष गजपाल (पिता स्व. महादेव गजपाल) को जिला साहू संघ युवा प्रकोष्ठ धमतरी का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति जिला साहू संघ धमतरी के संरक्षक दयाराम साहू एवं चितरंजन साहू के मार्गदर्शन तथा समस्त सदस्यों की सहमति से की गई। वहीं जिला साहू संघ धमतरी के जिला अध्यक्ष गणेश राम साहू की अनुशंसा पर युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अरुण साहू ने ओमआशीष गजपाल को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।
ओमआशीष गजपाल की नियुक्ति से समाज के लोगों और सामाजिक बंधुओं में हर्ष का माहौल है। समाजजनों ने उम्मीद जताई है कि वे अपने पद की जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए समाज के संगठन को और मजबूत बनाने तथा युवाओं को समाज सेवा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।








