Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    नगर पंचायत पवनी में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित… 190 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, महिलाओं एवं बच्चों की हुई विशेष जांच…

    September 26, 2026

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » नगर पंचायत पवनी में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित… 190 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, महिलाओं एवं बच्चों की हुई विशेष जांच…
    Featured

    नगर पंचायत पवनी में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित… 190 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, महिलाओं एवं बच्चों की हुई विशेष जांच…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanSeptember 26, 2026No Comments5 Mins Read1 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    नगर पंचायत पवनी में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित… 190 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, महिलाओं एवं बच्चों की हुई विशेष जांच…

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ : कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विशेष रूप से महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता पर केंद्रित रहा। शिविर में चिकित्सकों द्वारा महिलाओं, बच्चों एवं अन्य नागरिकों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श एवं दवाइयां निःशुल्क प्रदान की गईं। शिविर में अब तक 190 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

    स्वास्थ्य शिविर में नेत्र जांच, दंत परीक्षण, मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण, मधुमेह एवं रक्तचाप जांच सहित विभिन्न बीमारियों की जांच की गई। टीबी की संभावित मरीजों के लिए डिजिटल एक्स-रे की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई गई। छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण करने के साथ ही पात्र हितग्राहियों को HPV वैक्सीन भी लगाई गई। शिविर में अंगदान एवं रक्तदान के लिए पंजीयन भी किया गया। दो हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाकर उन्हें मौके पर ही प्रदान किए गए।

    कुष्ठ रोगियों को MCR चप्पल एवं सेल्फ केयर किट का वितरण : स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुष्ठ रोग से प्रभावित मरीजों को MCR चप्पल, टब एवं मग सहित सेल्फ केयर किट का वितरण किया गया। मरीजों को पैरों एवं प्रभावित अंगों की नियमित देखभाल तथा सेल्फ केयर के तरीकों की जानकारी भी दी गई। जनप्रतिनिधियों द्वारा टीबी मरीजों को निक्षय मित्र के तहत पोषण आहार का वितरण किया गया।

    आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में पोषण एवं योजनाओं की दी गई जानकारी : सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पौष्टिक आहार एवं विभिन्न व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई। विभाग द्वारा महतारी वंदन योजना, नोनी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सुकन्या योजना तथा मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना सहित महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपस्थित हितग्राहियों को दी गई।

    कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से अतिथियों को मुनगा के पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने शासकीय योजनाओं से उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलावों के अनुभव भी साझा किए।

    महतारी वंदन योजना की राशि बनी स्वरोजगार और बेटी की प्रतिभा का सहारा : कुसुम बसंत ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने महिला कोष से एक लाख रुपये का ऋण लेकर टेलरिंग की दुकान शुरू की, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आया। उन्होंने महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि को बचाकर अपनी बेटी हेमा बसंत का मार्शल आर्ट अकादमी में प्रवेश कराया, जहां प्रतिमाह करीब 900 रुपये फीस दी जा रही है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने मार्शल आर्ट प्रतियोगिताओं में दो राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार तथा एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

    पवनी निवासी संजना साहू ने बताया कि उन्होंने महतारी वंदन योजना से प्राप्त सात माह की राशि को एकत्र कर कपड़ों का व्यवसाय शुरू किया। अब वे स्कूटी से गांव-गांव जाकर कपड़ों का विक्रय कर रही हैं और इससे उन्हें आय का साधन मिला है। उन्होंने योजना को महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में उपयोगी बताया।

    शिशुवती माता कौशल्या ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र से बच्चों को रेडी-टू-ईट एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाता है तथा समय-समय पर टीकाकरण की सुविधा भी मिलती है। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का उपयोग वे अपने बच्चे की आवश्यकताओं एवं पौष्टिक आहार की खरीदी में करती हैं।

    बेहतर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं और हितग्राहियों का सम्मान : कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य से जुड़े क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्वस्थ माता-बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। हेमलता साहू, लाकेश्वर साहू, सुनीता लहरे, धन्नू साहू एवं अनुसिया साहू सहित विभिन्न कार्यकर्ताओं और हितग्राहियों को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं सहभागिता के लिए सम्मानित किया गया।

    जनप्रतिनिधियों ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी का निरीक्षण : कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी का निरीक्षण कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं एवं साफ-सफाई की सराहना करते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से बनाए रखने के लिए कहा गया।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुभाष जालान, नगर अध्यक्ष पवनी कुलदीपक साहू, नगर उपाध्यक्ष नंदू साहू, पूर्व नगर अध्यक्ष बिलाईगढ़ रामनारायण देवांगन, बीएमओ बिलाईगढ़ डॉ. शशिकुमार जायसवाल, डॉ. कविता बंजारे, आरएमए वीरेंद्र कुमार, डीपीएम दीपक कुमार धार, बीपीएम लाकेश्वर कुमार, नगर पंचायत पवनी सीएमओ मजीद खान, आयुष्मान भारत के जिला समन्वयक रोशन सचदेवा, डॉ. रूपेंद्र कुमार साहू, महिला एवं बाल विकास विभाग की बिलाईगढ़ परियोजना अधिकारी तेजस्वी, विभागीय सुपरवाइजर सहित जिला पंचायत सदस्य, नगर पंचायत के पार्षद एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    इसके अलावा सामाजिक कार्यकर्ता मानसाय साहू, पार्षद प्रतिनिधि लोकनाथ साहू, पिंटू साहू, चिराग साहू, पार्षद अरुण कुमार साहू सहित स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, चिकित्सक, स्टाफ नर्स, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका तथा बड़ी संख्या में महिलाएं एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026
    Featured

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026
    Featured

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Featured

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026
    Featured

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,094 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,900 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,710 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,487 Views
    Don't Miss

    नगर पंचायत पवनी में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित… 190 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, महिलाओं एवं बच्चों की हुई विशेष जांच…

    By Ghatna ManchanSeptember 26, 20260

    नगर पंचायत पवनी में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित… 190 से अधिक…

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1063873
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.