Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    Exclusive : तीन साल से अटकी पदोन्नति पर बढ़ा दबाव…अब शिक्षकों ने उठाई सर्वोच्च न्यायालय और NCTE नियमों की आवाज…

    June 17, 2026

    Exclusive : अघोषित बिजली कटौती से कटगी वासी परेशान…नौतपा में धूप और बिजली विभाग दोनों सता रहे…शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं…

    May 29, 2026

    पवनी : जनदर्शन में उमड़ा मां का दर्द…प्राचार्य पर प्रताड़ना का आरोप लगा रो पड़ी बुजुर्ग महिला…

    May 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » अन्तागढ़ को जिला बनाने धरना प्रदर्शन के 25 वे दिन बोंदानार के ग्रामीण पहुंचे धरना स्थल, धरना प्रदर्शन का किया समर्थन…
    छत्तीसगढ़

    अन्तागढ़ को जिला बनाने धरना प्रदर्शन के 25 वे दिन बोंदानार के ग्रामीण पहुंचे धरना स्थल, धरना प्रदर्शन का किया समर्थन…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanSeptember 12, 2021No Comments4 Mins Read1 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    अंतागढ़ : अन्तागढ़ को जिला बनाने धरना प्रदर्शन के 25 वे दिन बोंदानार के ग्रामीण पहुंचे धरना स्थल पहुंचकर धरना प्रदर्शन का समर्थन किये।

    बता दे कि सन 1908 में ब्रिटिश काल के समय जब रायपुर जिला हुआ करता था, तब बस्तर रियासत में जगदलपुर और अंतागढ़ तहसील हुआ करते थे। जिसके बाद में बस्तर में कई तहसील बन कर आज जिले भी बन चुके है, वहीं जगदलपुर भी जिला बनकर विकास कर चुका है। परन्तु ब्रिटिश कालीन अंतागढ़ तहसील आज भी अपने विकास की रह ताक रहा है। अंतागढ़ क्षेत्र में ना सही सड़के है ना कोई सुविधा, वहीं सुविधा वा क्षेत्र के विकास के लिए अंतागढ़ को जिला बनाने की मांग क्षेत्रवासी लम्बे समय से कर रहे है। जिसका मांग अब तूल पकड़ने लगा है, जिसके लिए अंतागढ़ को जिला बनाने अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन 18 अगस्त से शुरू किया गया है, जिसके समर्थन में आज अन्तागढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचाय त बोंदानार के सैकड़ों ग्रामीण रैली निकालकर धरना स्थल पहुंच अन्तागढ़ को जिला बनाने की जायज मांगों का समर्थन किया। बता दें कि आज अंतागढ़ जिला बनाओ धरना प्रदर्शन के 25 वे दिन ग्राम पंचायत बोंदानार के ग्रामीण आज अंतागढ़ को जिला बनाने के समर्थन में अंतागढ़ पहुंचे, जहां सैकड़ों ग्रामीणों द्वारा मद्रासी पारा के अटल चौक से लेकर धरना स्थल शहीद वीर नारायण चौक तक एक रैली के रूप में हाथों में बैनर पोस्टर लिए अंतागढ़ को जिला बनाओ के नारों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं युवा वर्ग और बुजुर्ग शामिल हुये। जिनमें तो कई बुजुर्ग लाठी के सहारे रैली में चलते दिखे। धरना स्थल पहुंचकर ग्रामीणों ने एक सभा का आयोजन किया जिसमें सभी ने अपने अपने उद्बोधन दीया सभी ने अंतागढ़ को जिला बनाया जाने की मांग को सही बताते हुए तत्काल ही जिले की दर्जा देने की बात कही।

    छत्तीसगढ़ : राम अपराध कर बन जाता था लक्ष्मण…जुड़वा होने का फायदा उठाकर 9 साल तक बचता रहा ठग, आरोपी की सूचना पर पुलिस पहुंचती तो मिलता था भाई…

    धरना में उपस्थित ग्रामीणों को बद्री गावड़े जनपद अध्यक्ष ने सम्बोधित करते हुये कहा कि अंतागढ़ को जिला बनाने की मांग आज अंतागढ़ क्षेत्र के हर ग्रामीण बुजुर्ग, माता बहने बच्चे, नवजवान का आंदोलन बन चुका है। आज हर वर्ग अंतागढ़ को जिला बनाए जाने की मांग करने लगे है। शासन को तत्काल अंतागढ़ को जिला बनाने पर पहल कर देना चाहिए। गावड़े जी ने आगे कहा कि अगर अंतागढ़ को जिला बनाने की पहल सरकार के तरफ से नही होगी तो हम समस्त ग्रामीण उग्र प्रदशर्न करने के लिये बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष संजय ध्रुव ने कहा आज ब्रिटिस कालीन तहसील अंतागढ़ अपनी पहचान के लिये तरस रहा है। छोटे-छोटे शहर जिनका नाम भी नही था वो आज जिला का दर्जा लेकर अपनी पहचान बिखेर रही है लेकिन अंतागढ़ ब्रिटिश कालीन तहसील होने के बाद भी अपनी पहचान बनाने संघर्ष कर रहा है। शासन-प्रशासन को लंबे समय से जिला बनाने की मांग को संज्ञान लेकर तत्काल घोषित करना चाहिए।रैली के बाद आदिवासी नेता सन्तराम सलाम ने कहा कि हमारा जिला बनाओ को आज गांव गांव से जनसमर्थन मिल रहा है,आंदोलन को हर समाज के तरफ से भी जनसहयोग मिल रहा है। आज अंतागढ़ को जिला बनाने आमाबेड़ा में भी अनिश्चित कालीन धरना भी शुरू किया गया है।सभा को सम्बोधित करते हुए सलाम ने पुनः कहा कि जिला अंतागढ़ बनेगा तो रोजगार सहित, पानी, बिजली स्कूल, अस्पताल की सुविधाएं बेहतर तरीके से मिलेगी। आज अंतागढ़ क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं खुद बीमार है। लोगो को इलाज हेतु बाहर जाना पड़ता है।जिला का निर्माण होता है तो ये सारी सुविधाएं हमे अंतागढ़ में ही मिलना शुरू हो जाएगा। इस लिये अंतागढ़ को जिला बनाने की जरूरत है।

    छत्तीसगढ़ : कोयला लदे ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, दो युवकों की दर्दनाक मौत, 3 घंटे तक पहिए के नीचे फंसा रहा शव, JCB की मदद से निकाला गया…

    सभा समाप्त होने के पश्चात आमा गांव के ग्रामीण द्वारा धरना स्थल से तहसील कार्यालय नयापारा तक रैली निकाल ज्ञापन देने के पहुंचे। इस दौरान बारिश होने लगी लेकिन ग्रामीणों का हौसला देखते ही बना। वह बारिश में भी छाता तानकर तहसील कार्यालय अंतागढ़ पहुंचे जहां उन्होंने अंतागढ़ को जिला बनाने के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। वहीं दूसरी ओर अंतागढ़ से 30 की मी दूर दुरस्त आमाबेड़ा ब्लाक में भी अंतागढ़ को जिला बनाने के लिए धरना प्रदर्शन जारी किया है। जिसका आज 17 वे दिन है। अंतागढ़ को जिला बनाने अंतागढ़ धरना स्थल में रोजाना अलग अलग पंचायत के सैकड़ों ग्रामीण अंतागढ़ को जिला बनाने समर्थन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे है अंतागढ़ में धरना प्रदर्शन में प्रमुखता से वरिष्ठ अंतागढ़ निवासी रामटेके वह संतराम सलाम के साथ-साथ एवं भारी तादाद में प्रत्येक समाज के एवं ग्रामीणों ने अपनी जायज मांगों को लेकर उपस्थिति दर्ज कराई अपनी मांगों को लेकर रोजाना हर तहसील विकासखंड के ग्रामीण तहसीलों में जा जाकर लगातार ज्ञापन सौंप रहे हैं क्योंकि अंतागढ़ जिला बनने से दो सारी सरकारी योजनाओं का लाभ एवं मूलभूत सुविधाओं लाभ ग्रामीणों तक पहुंचने में सुलभ होगा स्वास्थ्य सुविधा शिक्षा एवं जनहित के कल्याणकारी शासकीय योजनाओं का सीधा लाभ अंतागढ़ निवासियों को मिलेगा जिसके लिए समस्त अंतागढ़ के रहवासी संघर्षरत है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    Exclusive : तीन साल से अटकी पदोन्नति पर बढ़ा दबाव…अब शिक्षकों ने उठाई सर्वोच्च न्यायालय और NCTE नियमों की आवाज…

    June 17, 2026
    Featured

    Exclusive : अघोषित बिजली कटौती से कटगी वासी परेशान…नौतपा में धूप और बिजली विभाग दोनों सता रहे…शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं…

    May 29, 2026
    Featured

    पवनी : जनदर्शन में उमड़ा मां का दर्द…प्राचार्य पर प्रताड़ना का आरोप लगा रो पड़ी बुजुर्ग महिला…

    May 15, 2026
    Featured

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026
    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,073 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,693 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,458 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,239 Views
    Don't Miss

    Exclusive : तीन साल से अटकी पदोन्नति पर बढ़ा दबाव…अब शिक्षकों ने उठाई सर्वोच्च न्यायालय और NCTE नियमों की आवाज…

    By Ghatna ManchanJune 17, 20260

    Exclusive : तीन साल से अटकी पदोन्नति पर बढ़ा दबाव…अब शिक्षकों ने उठाई सर्वोच्च न्यायालय…

    Exclusive : अघोषित बिजली कटौती से कटगी वासी परेशान…नौतपा में धूप और बिजली विभाग दोनों सता रहे…शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं…

    May 29, 2026

    पवनी : जनदर्शन में उमड़ा मां का दर्द…प्राचार्य पर प्रताड़ना का आरोप लगा रो पड़ी बुजुर्ग महिला…

    May 15, 2026

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1057991
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.