बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई बिलाईगढ़ की आवश्यक बैठक 25 सितंबर को संकुल केंद्र भटगांव में आयोजित किया गया। जिसमे विभिन्न स्थानीय समस्या समयमान वेतनमान आदेश जारी करवाना, जिनका आदेश जारी हो गया है उन्हें दिलवाना, एरियर्स राशि, परीक्षा अनुमति आदि पर चर्चा किया गया। वही वेतन विसंगति दूर करने हेतु गठित कमेटी के द्वारा जो ड्राफ्ट मंगाया गया है उसे सभी सहायक शिक्षकों को अधिक से अधिक फायदा हो ऐसा ड्राफ्ट तैयार करने हेतु प्रांतीय टीम को निवेदन करने की बात हुई।
बैठक में सहायक शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारियों का विस्तार किया गया। जिसमें ब्लॉक संयोजक मनीष डडसेना, अध्यक्ष पदुम कुमार जायसवाल, कोषाध्यक्ष फिरत राम साहू। अलग-अलग जोन हेतु अलग-अलग उपाध्यक्ष जिसमें गिरीश कुमार साहू उपाध्यक्ष बिलाईगढ़ परीक्षेत्र, झनेश्वर देवांगन उपाध्यक्ष भटगांव परीक्षेत्र, देवेंद्र साहू उपाध्यक्ष सरसीवा परीक्षेत्र, बुकेश कुमार प्रधान उपाध्यक्ष बिलाईगढ़ दक्षिण क्षेत्र, सचिव सरयू कांत बंजारे सह सचिव नागेश्वर मांझी, ब्लॉक मीडिया प्रभारी लोकेश्वर प्रसाद साहू, आशीष मिश्रा। इसी तरह से महिला प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष चंपा बाई साहू, उपाध्यक्ष सुनीता साहू, कार्यकारिणी सदस्य सेतकुमार पटेल, महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, श्रवण नेताम, धनेश्वर प्रसाद साहू, राजेश साहू, अजीत राम नायक, जितेंद्र वैष्णव, प्रमोद कुमार बर्मन, विनोद डडसेना , महेत्तर देवांगन रामखिलावन पटेल, सुनीता सोनवानी, नक्षेण देवांगन, अशोक बरिहा, हेमंत श्रीवास ,प्रमोद कुमार साहू, प्रमोद कुमार वर्मा, अरविंद चौधरी घनश्याम साहू को बनाया गया।
आज की बैठक को प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा द्वारा वेतन विसंगति दूर करने हेतु तैयार किए जा रहे ड्राफ्ट के संबंध में और संगठन की एकता बनाए रखने के लिए सभी सदस्यों का फेडरेशन में सदस्यता और फेडरेशन से निष्कासित का वापसी के संबंध में संबोधित किया गया वही जिला अध्यक्ष संजय यादव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। बिलाईगढ़ ब्लॉक से जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों के लिए राजकुमार भास्कर, प्रमोद कुमार साहू, श्रीमती बी एम खटकर को प्रमोट किया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से सरयू कांत बंजारे, हरिहर सिंह ठाकुर, शरद कुमार रात्रे, तीरथ राम साहू, कुशल कुमार मिरी, राजकुमार भास्कर, गौरीशंकर, तुला राम साहू, सेत कुमार पटेल, बुकेश कुमार प्रधान, सरोज कुमार भोई, जितेंद्र कुमार बंजारे, शिवप्रसाद चौहान, अरविंद्र चौधरी, लोकेश्वर साहू, श्रवण कुमार नेताम, भूपेंद्र वर्मा, देवेंद्र कुमार साहू, संजीव राजेंत्री, पदुम कुमार जयसवाल, मनीष कुमार डडसेना, लोकेश्वर कुमार साहू, श्रीमती बसंती सिदार, नागेश्वर मांझी, गया राम भारद्वाज, जितेंद्र बंजारे, जहर साय लकड़ा, सनत घृतलहरे सहित शिक्षक शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।