Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम…

    November 2, 2026

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 2026

    अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त…

    October 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » बलौदाबाजार : जनप्रतिनिधियों समेत जिला अधिकारी गण आज उतरे टीकाकरण प्रचार-प्रसार में… कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर लिया टीकाकरण महा अभियान का जायजा…
    Featured

    बलौदाबाजार : जनप्रतिनिधियों समेत जिला अधिकारी गण आज उतरे टीकाकरण प्रचार-प्रसार में… कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर लिया टीकाकरण महा अभियान का जायजा…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanDecember 7, 2021No Comments4 Mins Read4 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    बलौदाबाजार : हर घर दस्तक कोविड टीकाकरण महाअभियान को सफल बनाने के लिए जिलें के सभी जनप्रतिनिधियों, स्वयं सेवी संस्थाओं के सदस्य, मीडिया कर्मियों समेत जिला अधिकारियों ने गांव गांव पहुँचकर जन जागरूकता अभियान में सहयोग दे रहें है। टीकाकरण के पूर्व आज जिला प्रशासन इस टीकाकरण महाअभियान को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। एक ओर जहां समस्त जनप्रतिनिधि गण एवं सामाजिक कार्यकर्ता गावों गावों में पहुँचकर लोगो को जागरूक कर रहें है। वही दूसरी और जिला अधिकारी गण भी गांव गांव में पहुँचकर टीकाकरण के प्रति जागरूक एवं टीकाकरण नही कराने वाले से मिलकर उनको वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित कर रहें है। जिलें में टीकाकरण को लेकर बहुत ही उत्साह देखने को मिल रहा है। साथ ही साथ आज सभी एसडीएम अपने अपने स्तर में मैदानी अमलो की तैयारियों को अंतिम रूप देतें हुए कर्मचारियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दे रहें है।

    कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर लिया टीकाकरण महा अभियान का जायजा :- कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने आज शाम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जरिए जिलें के समस्त अधिकारियों के साथ बैठक कर टीकाकरण महा अभियान का जायजा लिया। कलेक्टर श्री जैन ने चेक लिस्ट के अनुसार तैयारियों को परखा। सम्बंधित अधिकारियों ने भी कलेक्टर श्री जैन को तैयारी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कलेक्टर श्री जैन ने कहा की आंगनबाड़ी एवं मितानिनी कार्यकर्ता सर्वे के अनुसार चिन्हाकित व्यक्ति को सुबह से ही घर से सेंटर तक लाने में मदद करेंगे। एसडीएम एवं जनपद सीईओ को निर्देश देतें हुए कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों के सहयोग से कार्य को पूर्ण करेंगे। कोविड वैक्सिन के टीम को किसी भी तरह की असुविधा नही होनी चाहिए। उनकी सभी तरह की व्यवस्थाएं पंचायत की तरफ से करनें के निर्देश दिए गए है। गांव से दूर अन्य गावों में टीकाकरण केंद्र होने पर उन केंद्रों तक पहुँचाने के लिए वाहन की व्यवस्था करनें के निर्देश भी दिए गए है। श्री जैन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को शुभकामनाएं दिए। उन्होंने यह भी कहा कि टीकाकरण के फोटो वीडियो को हैशटैग बीबीबीवैक्सिनेशनमहाअभियान लिखकर सोशल मीडिया में शेयर करें।बैठक में जिला मुख्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने बताया कि विकासखंड से लेकर जिला मुख्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया जहां पर हर 2 घन्टे में टीकाकरण की रिपोर्ट दी जाएगी। जिलें में अतिरिक्त मोबाईल एम्बुलेंस की व्यवस्था की गयी है। जिलें के किसी भी स्थान में वैक्सिन एवं सिरिंज की कमी नही है। सभी जगहों में मांग के अनुसार पर्याप्त संख्या में पहुँचा दी गयी है। वैक्सीन कोल्ड सेंटर में भी सभी जगह वैक्सीन पहुँचा दी गयी है। सुबह 5 बजें से सभी सेंटरों के लिए वैक्सिन रवाना हो जायेगी। उन्होंने आगें बताया कि प्रति विकासखंड 30-30 हज़ार के हिसाब से 1 लाख 80 हजार वैक्सीन कार्ड आवंटित कर दिया गया । इसके साथ ही वैक्सिन को ग्राम स्तर तक पहुंचाने के लिए कुल 763 वैक्सीन कैरियर उपलब्ध हैं। इनमें से बिलाईगढ़ को 102, कसडोल में 140, पलारी में 150, बलौदा बाजार में 157, सिमगा में 119 तथा भाटापारा में 95 वैक्सीन कैरियर नियुक्त किये गय हैं। साथ ही इस महा अभियान को सफल बनाने के लिए जिले में 549 बूथ निर्माण किए गए हैं, जिसमें बिलाईगढ़ में 102, कसडोल में 120, पलारी में 74, बलौदा बाजार में 100,सिमगा में 72 भाटापारा में 81 बूथ शामिल हैं। इसके साथ ही बलौदाबाजार 42 हजार 330 डोज, भाटापारा 33 हजार 050, बिलाईगढ़ 44 हजार180, कसडोल 40 हजार 965, पलारी 31 हजार 620 एवं सिमगा को 43 हजार 440 डोज दिए गए है। इसी तरह कुल 2 लाख 7 हजार 339 सिरिंज मुहैया करा दी गयी है। साथ ही इसी कड़ी में उक्त विकासखण्डों में ए ई एफ आई किट की मात्रा क्रमशः 102, 130, 100, 100, 100, 85 उपलब्ध है। बूथ पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से महिला एवं पुरुष ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी एवं स्टाफ नर्स की भी ड्यूटी लगा दी गई है। बैठक अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्की सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी सीएमओ, जनपद पंचायत सीईओ सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम…

    November 2, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 2026
    Featured

    अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त…

    October 27, 2026
    Featured

    SAGES परसापाली के छात्र अमन यादव का SGFI हैंडबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन…

    October 24, 2026
    Featured

    रामायण कथा : नगर पंचायत पवनी में श्री साप्ताहिक रामायण कथा का शुभारंभ कल 25 से…

    October 24, 2026
    Featured

    रक्षित केंद्र बलौदाबाजार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विजयादशमी पर्व, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय ने विधि-विधान से किया शस्त्र पूजन…

    October 20, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 20264,997 Views

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,124 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,955 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,741 Views
    Don't Miss

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम…

    By Ghatna ManchanNovember 2, 20260

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम……

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 2026

    अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त…

    October 27, 2026

    SAGES परसापाली के छात्र अमन यादव का SGFI हैंडबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन…

    October 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1070601
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.