बड़ी खबर : मातम के बदली शादी की खुशियां, शादी के दौरान बड़ा हादसा…कुएं में गिरने से 9 बच्चों सहित 13 लोगों की मौत…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

बड़ी खबर : मातम के बदली शादी की खुशियां, शादी के दौरान बड़ा हादसा…कुएं में गिरने से 9 बच्चों सहित 13 लोगों की मौत…

- Advertisement -

उत्तरप्रदेश के कुशीनगर में बुधवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल, यहां शादी रस्मों के दौरान एक कुएं में एक दर्जन से अधिक लड़कियां और महिलाएं गिर गईं। इसके अलावा 20 से अधिक घायलों की संख्या बताई जा रही है। हालांकि मौतों का आंकड़ा अभी बढ़ भी सकता है। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है।

बताया जा रहा है कि जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना के नौरंगिया स्कूल टोला में एक घर में शादी थी। इस दौरान गांव की महिलाएं और लड़कियां शादी वाले घर के पास मौजूद कुएं पर खड़ीं थीं। इस दौरान हल्दी का रस्म निभाया जाना था। महिलाओं और लड़कियों के खड़े होने के चलते अचानक कुएं पर लगी लोहे की जाली टूट गई जिसके चलते महिलाएं और लड़कियां कुएं में गिर गईं।

लड़कियों और महिलाओं के कुएं में गिरने के तुरंत बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई और स्थानीय लोगों की ओर से राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। फिलहाल अभी तक 9 बच्चों समेत 13 महिलाओं की मौत की खबर बताई जा रही है।

Latest News

बिलाईगढ़ : शा. उ. मा. वि. खुरसुला में पालक शिक्षक बैठक सम्पन्न…बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर हुई चर्चा…

बिलाईगढ़ : शा. उ. मा. वि. खुरसुला में पालक शिक्षक बैठक सम्पन्न...बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर हुई चर्चा... बिलाईगढ़...

More Articles Like This

error: Content is protected !!