पुरानी पेंशन बहाली पर कर्मचारी संघ में जबरदस्त उत्साह, सर्व शिक्षक संघ के सदस्यों ने विधानसभा पहुंचकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जताया आभार…कहा आपने हमारा भविष्य सुरक्षित कर दिया…सीएम ने कहा “सरकार कर्मचारियों और उनके परिजनों के प्रति सदैव संवेदनशील”…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विधानसभा में बजट प्रस्तुत करते समय पुरानी पेंशन बहाल करने पर कर्मचारी संघों में जबरदस्त उत्साह है। उत्साह का आलम यह है कि कर्मचारी संघों के कई सदस्य मुख्यमंत्री का अभिवादन करने तत्काल विधानसभा जा पहुंचे। विधानसभा पहुंचकर सर्व शिक्षक संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया और पुरानी पेंशन बहाली पर उन्हें धन्यवाद दिया। सर्व शिक्षक संघ के विवेक दुबे ने मुख्यमंत्री से कहा कि आपने हमारा और हमारे परिवार का भविष्य सुरक्षित कर दिया है, इसके लिए हम आपके आजीवन आभारी रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भी कर्मचारी संघ के सदस्यों से कहा कि सरकार हमेशा कर्मचारियों और उनके परिजनों के प्रति संवेदनशील है। इस अवसर पर सर्व शिक्षक संघ से प्रदेश अध्यक्ष विवेक दुबे, प्रदीप पांडेय, वासुदेव पांडेय, रितेश सिंह, महेंद्र चंद्राकर, अभय पांडेय, संयुक्त शिक्षक संघ से केदार जैन प्रदेश अध्यक्ष, गिरजा शंकर शुक्ला, ताराचंद जायसवाल, व्यायाम शिक्षक संघ से हरीश देवांगन एवं अन्य शिक्षक तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को सीएम भूपेश बघेल ने दी बड़ी सौगात, पुरानी पेंशन योजना को किया गया बहाल…

- Advertisement -

Latest News

बिलाईगढ़ : शा. उ. मा. वि. खुरसुला में पालक शिक्षक बैठक सम्पन्न…बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर हुई चर्चा…

बिलाईगढ़ : शा. उ. मा. वि. खुरसुला में पालक शिक्षक बैठक सम्पन्न...बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर हुई चर्चा... बिलाईगढ़...

More Articles Like This

error: Content is protected !!