रूपेश श्रीवास
बिलाईगढ़ : विगत दिनों समीपस्थ ग्राम सोहागपुर निवासी परिवहन विभाग में पदस्थ डेस कुमार कुर्रे की पदोन्नति हुई। वे परिवहन विभाग में सहायक ग्रेड 2 के पद पर पदस्थ थे वही परिवहन विभाग में उप निरीक्षक के पद पर वे पदोन्नत हुए। पूर्व में वे परिवहन कार्यालय बिलासपुर, परिवहन आयुक्त कार्यालय रायपुर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पदोन्नति पश्चात वे अपनी सेवाएं परिवहन आयुक्त कार्यालय रायपुर में देंगे। इनकी पदोन्नति से अंचल के लोगों में हर्ष व्याप्त हैं, लोगों ने बधाई देते हुए इनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना की।







