दो सूत्रीय मांग को लेकर मनरेगा कर्मियों का हड़ताल दूसरे दिन भी जारी…मनरेगा कार्य प्रभावित, मजदूरों की बढ़ी चिंता…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

रूपेश श्रीवास
बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय आह्वान पर पूरे प्रदेश में विकासखंड स्तर पर 4 अप्रैल से राज्य के सभी 28 जिलों के राज्य, जिला, ब्लॉक स्तर के सभी मनरेगा कर्मी (अधिकारी, कर्मचारी, रोजगार सहायक) अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठ गए है। हड़ताल पर जाने से पहले संघ द्वारा बाकायदा सभी जिलो के कलेक्टर, सचिव स्तर के अधिकारी, पंचायत मंत्री व मुख्यमंत्री को लिखित सूचना देकर अवगत कराया गया है। वही ब्लॉक स्तर पर धरने पर बैठने हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारियो की अनुमति भी लिया गया। इसी के तहत बिलाईगढ़ जनपद पंचायत मुख्यालय में आज मनरेगा कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी है।

- Advertisement -

इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी व संघ के ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया कि इस बार का धरना अंतिम रूप लेकर ही मानेगा, जब तक मांग पूरी नही होगी यह धरना अनवरत जारी रहेगा। इस धरना प्रदर्शन में बिलाईगढ़ विकासखंड के मनरेगा अधिकारी कर्मचारी व रोजगार सहायक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Latest News

बिलाईगढ़ : शा. उ. मा. वि. खुरसुला में पालक शिक्षक बैठक सम्पन्न…बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर हुई चर्चा…

बिलाईगढ़ : शा. उ. मा. वि. खुरसुला में पालक शिक्षक बैठक सम्पन्न...बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर हुई चर्चा... बिलाईगढ़...

More Articles Like This

error: Content is protected !!