छ. ग. कबड्डी प्रीमियर लीग 2022 निर्णायक के रूप में सत कुमार साहू का चयन…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

रूपेश श्रीवास
बिलाईगढ़ : छ. ग. कबड्डी प्रीमियर लीग राष्ट्रीय स्तर का आयोजन जिला मुंगेली (छ. ग.) में विगत दिनों आयोजित हुआ। जिसमे गोविंदवन (बिलाईगढ़) निवासी सत कुमार साहू (सहा. ग्रन्थपाल, छ. ग. कबड्डी निर्णायक एवं बी.पी.एड. प्रशिक्षित प्रशिक्षक) शा.शहिद वीरनारायण सिंह महाविद्यालय बिलाईगढ़ में पदस्थ हैं। इनका चयन निर्णायक के रूप में हुआ।

- Advertisement -

ज्ञात हो कि सत कुमार साहू विगत कई वर्षों से खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते आ रहें हैं, इनके नेतृत्व में क्षेत्र के कई युवा खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर में चयन हुआ है। बता दें कि सत कुमार साहू का चयन खेल के कई विधाओं में प्रतिवर्ष निर्णायक व कोच के रूप में होता आ रहा है, जिसका लाभ क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को मिलता है। सत कुमार साहू के उत्कृष्ट कार्य के लिए महाविद्यालय बिलाईगढ़ परिवार – श्रीमती सुनीता विक्रम कोशले (प्राचार्य) व इनके गुरू अंतराम कैवर्त्य सहित समस्त स्टॉफ में हर्ष व्याप्त है।

वही इनके चयन से इसने अन्थ्रेस मिंज (खेल अधिकारी बिलाईगढ़), पंच राम साहू ( उपा. कबड्डी संघ बलौदाबाजार), एस. एस. सवर ( प्राचार्य उ.मा.वि. पुरगांव ), गोविंद अजय, लखन प्रधान, जिनेश्वरी प्रेमी, पुष्पा जायसवाल, मल्ती साहू, राकेश दिवाकर, ब्रिज सोनी, विनोद डड़सेना, सुरेन्द्र साहू, अनिल साहू, महेन्द्र साहू, शिरोमणि कैवर्त्य एवं समस्त क्षेत्र वासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Latest News

छत्तीसगढ़ : पुल से नीचे गिरी कार, दो युवकों की मौत…बिलाईगढ़ क्षेत्र से भूतेश्वर महादेव दर्शन करने जाते वक्त हुआ हादसा…

छत्तीसगढ़ : पुल से नीचे गिरी कार, दो युवकों की मौत...बिलाईगढ़ क्षेत्र से भूतेश्वर महादेव दर्शन करने जाते वक्त...

More Articles Like This

error: Content is protected !!