बलौदाबाजार : गोधन न्याय योजना में लापरवाही, जनपद पंचायत सीईओ सहित पंचायत सचिव को जारी नोटिस…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

बलौदाबाजार : कलेक्टर डोमन सिंह गौठान, चौपाल कार्यक्रम के तहत भाटापारा विकासखण्ड के ग्राम कडार एवं पथरिया के गौठानों का आकास्मिक निरीक्षण कर गतिविधियों जायजा लिया। इस दौरान गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन में बेहद लापरवाही बरती जा रही है। उक्त दोनों स्थानों में विगत 10 दिनों से गोबर खरीदी नहीं होने पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने तत्काल जनपद पंचायत सीईओ चन्द्रशेखर पात्रे एवं ग्राम पथरिया के सचिव पुष्टक कुमार ध्रुव को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश जिला पंचायत सीईओ को दिए हैं। उक्त नोटिस का जवाब तीन दिनों के भीतर देने कहा गया है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डोमन सिंह ने गांव के महिला समूह के सदस्यों, सरपंचों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से भी रूबरू हुए। उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन, टांका की व्यवस्था, पशुओं की चारे की व्यवस्था, पीने की पानी, बाड़ी, चारागाह, वर्किंग शेड में स्थापित यूनिटों का अवलोकन किया। इस दौरान भाटापारा एसडीएम लवीना पाण्डेय एवं राजस्व, पंचायत एवं अन्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Latest News

छत्तीसगढ़ : 5 और 6 फरवरी को होगा पंचायत चुनाव में नामांकन वापसी…

छत्तीसगढ़ : 5 और 6 फरवरी को होगा पंचायत चुनाव में नामांकन वापसी... सारंगढ़ बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग...

More Articles Like This

error: Content is protected !!