Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » ऑपरेशन मुस्कान के तहत दूरस्थ वनांचल ग्राम खालगढ़ में नंगे पाँव स्कूल जाने वाले विशेष संरक्षित पिछड़ी जनजाति भुंजिया समुदाय के बच्चें अब पहनेंगे जूते एवं चप्पल…
    Featured

    ऑपरेशन मुस्कान के तहत दूरस्थ वनांचल ग्राम खालगढ़ में नंगे पाँव स्कूल जाने वाले विशेष संरक्षित पिछड़ी जनजाति भुंजिया समुदाय के बच्चें अब पहनेंगे जूते एवं चप्पल…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanApril 12, 2022No Comments3 Mins Read4 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    रूपेश श्रीवास
    नगरी : कलेक्टर पी.एस.एल्मा की प्रेरणा एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह की पहल पर वनांचल स्थित आदिवासी विकासखंड नगरी के सुदूर ग्रामों में रहने वाले प्राथमिक शालाओं के नंगे पाँव स्कूल जाने वाले जरूरतमंद बच्चो को “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत जूते एवं चप्पल प्रदाय करने की सराहनीय पहल की जा रही है। गर्मी के दिनों में तपती सड़कों पर प्राथमिक शालाओं के बच्चों को अब नंगे पाँव स्कूल नहीं जाना पड़ेगा, ऐसे सभी जरूरतमंद बच्चों को विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह की पहल पर वनांचल विकासखंड नगरी के दूरस्थ ग्रामों के प्राथमिक शालाओं में कक्षा पहली से पांचवी में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को स्वैच्छिक रूप से प्रारंभ किये गए “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत एक जोड़ी चप्पल एवं एक जोड़ी जूता उपलब्ध कराने की पहल की जा रही है। इस कड़ी में दिनांक 12 अप्रैल 2022 को दूरस्थ ग्रामपंचायत मेचका के आश्रित ग्राम खालगढ़ स्थित शासकीय प्राथमिक शाला के विशेष संरक्षित पिछड़ी जनजाति भुंजिया समुदाय के 14 बच्चों एवं एक पिछड़ा वर्ग के बच्चें को “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत डा.सतीश संभलकर डब्लू.एच.ओ.कंसल्टेंट सूरजपुर के सहयोग से एक जोड़ी जूता एवं मोजा प्रदाय किया गया। इस अवसर पर बी.ई.ओ.सतीश प्रकाश सिंह ने “ऑपरेशन मुस्कान” के बारे में पालकों, शाला विकास समिति के सदस्यों एवं ग्रामवासियों को बताया कि गर्मी के दिनों में नंगे पाँव स्कूल जाने वाले बच्चों की स्थिति को देखते हुए नगरी ब्लॉक के प्राथमिक शालाओं में कक्षा पहली से पांचवी में अध्ययनरत सभी जरुरतमंद बच्चों को स्वयं-सेवी संगठनों, सेवाभावी लोगो के सहयोग से एक जोड़ी चप्पल एवं एक जोड़ी जूता उपलब्ध कराने की पहल की रही हैं। “ऑपरेशन मुस्कान” को वर्तमान में पूर्णतः स्वैच्छिक भाव से प्रथम चरण में पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में प्रारंभ किया गया है। “ऑपरेशन मुस्कान” का आगामी चरण में विस्तार करते हुए नगरी विकासखंड के प्राथमिक शालाओं में कक्षा पहली से पांचवी में दर्ज 6189 बालक एवं 6566 बालिका कुल 12755 बच्चों को एक जोड़ी जूता एवं एक जोड़ी चप्पल उपलब्ध कराने के लिए उच्चाधिकारियों एवं शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को प्रस्ताव प्रेषित की जावेगी। उच्चाधिकारियों की अनुमति मिलने के पश्चात नगरी ब्लाक के प्राथमिक शालाओं के सभी जरुरतमंद बच्चो को “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत एक जोड़ी चप्पल एवं जूता उपलब्ध कराया जावेगा | कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती विमला धुर्वा, एस.एम्.सी.अध्यक्ष प्रा.शा. खालगढ़ रामजी बेतकार, प्रा.शा.लिलांज भगवन सिंह नेताम, आश्रम शाला मेचका इंद्र कुमार नेताम, संकुल प्राचार्य के.एल.बिसेन, संकुल समन्वयक अशोक बिसेन, पालकगण गोपाल सोरी, जीवराखन जगत, सोमिना कौशल एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026
    Featured

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026
    Featured

    सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी…

    August 15, 2026
    Featured

    मसरूम की तलाश में जंगल गए ग्रामीणों पर भालू का हमला…तीन ग्रामीणों की हालत गंभीर…

    August 15, 2026
    Featured

    Exclusive : छत्तीसगढ़ में पदोन्नति प्रक्रिया में लगातार हो रही देरी से शिक्षकों में बढ़ रहा आक्रोश…

    July 23, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,091 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,893 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,708 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,481 Views
    Don't Miss

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    By Ghatna ManchanAugust 25, 20260

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय… कसडोल : टीईटी…

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026

    सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी…

    August 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1062336
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.