Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    Exclusive : तीन साल से अटकी पदोन्नति पर बढ़ा दबाव…अब शिक्षकों ने उठाई सर्वोच्च न्यायालय और NCTE नियमों की आवाज…

    June 17, 2026

    Exclusive : अघोषित बिजली कटौती से कटगी वासी परेशान…नौतपा में धूप और बिजली विभाग दोनों सता रहे…शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं…

    May 29, 2026

    पवनी : जनदर्शन में उमड़ा मां का दर्द…प्राचार्य पर प्रताड़ना का आरोप लगा रो पड़ी बुजुर्ग महिला…

    May 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » जन चौपाल : बुजुर्ग दिव्यांग से चंद्रदेव राय ने खुद लिए आवेदन…लोगों की समस्या सुन किया निराकरण…
    Featured

    जन चौपाल : बुजुर्ग दिव्यांग से चंद्रदेव राय ने खुद लिए आवेदन…लोगों की समस्या सुन किया निराकरण…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanMay 26, 2022No Comments3 Mins Read2 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    रूपेश श्रीवास
    बिलाईगढ़ : संसदीय सचिव एवं बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव राय द्वारा चलाए जा रहे तुंहर सरकार तुंहर विधायक तुंहर गांव चलो अभियान के माध्यम से जनता से सीधे संवाद कर समस्या का समाधान कर रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को जन चौपाल भेंट मुलाकात ग्राम पंचायत मोहतरा (स) मधाईभाटा, चकरदा, पिकरीपाली, तिलाईपाली, बम्हणपुरी, चोरभट्टी, अमोदी एवं टाटा में लगाया गया। मोहतरा (स) में दिव्यांग गोटीलाल व गणेशी बाई को ट्राई साइकिल प्रदान करने, पीएचई विभाग को खराब बोरिंग बनाने, डां भीमराव अम्बेडकर स्थल का सौंदर्यीकरण के लिये दो लाख रुपये की घोषणा की। मधाईभाठा में सेल्समेन से अतिरिक्त शक्कर की राशि लेने वसूली करने, साहू समाज सामुदायिक भवन के लिए छह लाख 50 हज़ार रुपया का घोषणा किया। चकरदा में ग्रामीण जनों के शिकायत पर राशन दुकान एजेंसी को चकरदा व पेन्ड्रावन से हटाने, विद्युत विभाग को अधिक बिजली के लिए रीडिंग चेंक करने, बीईओ को शिक्षा गुणवत्ता के लिए स्कूल निरक्षण करने, पटवारी को प्रत्येक बुधवार को गांव में बैठने, कोठार मुहल्ले में एक बोरिंग खनन करने की घोषणा, दो लाख रंगमंच की घोषणा, कान्हा चौक में एक बिजली खंभा लगाने, नया राशनकार्ड का वितरण किया गया। पिकरीपाली में गौठान में गोबर खरीदी करने, रोजगार सहायक के विरुद्ध जांच करने, गौठान में गोबर खरीदने के लिए नया टांका निर्माण कार्य कराने का निर्देश दिया गया, तिलाईपाली में अतिरिक्त बोनस चावल के लिए जांच करने, गोठान में गोबर खरीदी के लिए टांका निर्माण कार्य कराने, सीसी रोड निर्माण कार्य कराने 5 लाख दिया गया। बम्हनपुरी में सेल्समेन का तीन साल अतिरिक्त शक्कर की राशि लेने पर वसुली करने का निर्देश एवं सेल्समेन को निलंबित करने, पटवारी को बम्हनपुरी से ग्रामीण जन के शिकायत पर जन चौपाल में हटाने का निर्देश दिया। एक साल से अनुपस्थित शिक्षक खुमन सिदार को निलंबित करने, एक बोरिंग घोषणा, गौठान में गोबर खरीदी करने, थानेदार व एस डी एम को अवैध शराब शराब 24 घंटे मे बंद करने का निर्देश दिया, सोमवार से रोजगार गारंटी का काम शुरू करने का निर्देश दिया गया। चोरभट्टी में बीच मुहल्ले बिजली खम्भा लगाने, जनपद के सीईओ को राशनकार्ड प्रभारी, इंजिनियर व कम्प्यूटर आपरेटर को हटाने, थानेदार सरसीवां को गांव में 24 घंटे के अंदर शराब बंद कराने, अमोदी में ग्राम सेवक को प्रत्येक सोमवार को गांव मे बैठने, पटवारी को निलंबित करने, स्कूल के प्राचार्य को समय में स्कूल आने का निर्देश दिया गया। ग्राम टाटा में एक बोरिंग खनन करने, मनरेगा कार्यों को सोमवार से शुरू करने, जनपद के इंजीनियर निशान सिंह को हटाने, सचिव को ग्राम पंचायत मुख्यालय में बैठने का निर्देश दिया गया।

    बता दे कि इन दिनों संसदीय सचिव व क्षेत्रीय विधायक चंद्रदेव राय लगातार जनसंपर्क कर लोगों की हाल चाल जान रहे है तथा समस्याओं को सुनकर निराकरण भी कर रहे है। वे इतनी भीषण गर्मी एवं नवतपा में भी विगत पंद्रह दिनों से क्षेत्र दूरस्थ अँचलों में जाके जन चौपाल, भेंट मुलाक़ात, तुंहर विधायक, तुंहर द्वार कार्यक्रम आहूत कर लोगों की समस्या से रुबरु होकर समाधान कर रहे हैं। ज्यादातर समस्या बृद्धा पेन्सन, राशनकार्ड की समस्या, पेयजल की समस्या, रोजगार गारंटी की कामों आदि मूलभूत समस्याओं के समाधान व शिकायत व मांग पत्र को विभाग के अधिकारियों को श्री राय ने एक सप्ताह मे निराकरण करने का निर्देश दिया।

    इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंकज चंद्रा, जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के उपाध्यक्ष राजा अग्रवाल, जनपद सभापति सोहन जसवानी, एसडीएम बिलाईगढ़ के एल सोरी, नायब तहसीलदार रूपाली मेश्राम, किशोर नागवानी, बी ई ओ राजेंद्र जोशी, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ रात्रे, उपसरपंच विनोद रात्रे, तोषराम साहू, गोपाल पांडे, फूड इस्पेक्टर प्रहलाद राठौर सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवम जनप्रतिनिधि सहित काँग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    Exclusive : तीन साल से अटकी पदोन्नति पर बढ़ा दबाव…अब शिक्षकों ने उठाई सर्वोच्च न्यायालय और NCTE नियमों की आवाज…

    June 17, 2026
    Featured

    Exclusive : अघोषित बिजली कटौती से कटगी वासी परेशान…नौतपा में धूप और बिजली विभाग दोनों सता रहे…शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं…

    May 29, 2026
    Featured

    पवनी : जनदर्शन में उमड़ा मां का दर्द…प्राचार्य पर प्रताड़ना का आरोप लगा रो पड़ी बुजुर्ग महिला…

    May 15, 2026
    Featured

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026
    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,073 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,693 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,458 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,239 Views
    Don't Miss

    Exclusive : तीन साल से अटकी पदोन्नति पर बढ़ा दबाव…अब शिक्षकों ने उठाई सर्वोच्च न्यायालय और NCTE नियमों की आवाज…

    By Ghatna ManchanJune 17, 20260

    Exclusive : तीन साल से अटकी पदोन्नति पर बढ़ा दबाव…अब शिक्षकों ने उठाई सर्वोच्च न्यायालय…

    Exclusive : अघोषित बिजली कटौती से कटगी वासी परेशान…नौतपा में धूप और बिजली विभाग दोनों सता रहे…शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं…

    May 29, 2026

    पवनी : जनदर्शन में उमड़ा मां का दर्द…प्राचार्य पर प्रताड़ना का आरोप लगा रो पड़ी बुजुर्ग महिला…

    May 15, 2026

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1057764
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.