Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम…

    November 2, 2026

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 2026

    अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त…

    October 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » छ.ग. जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन कोरबा जिला इकाई की बैठक संपन्न…नवीन कार्यकारिणी की हुई घोषणा…
    Featured

    छ.ग. जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन कोरबा जिला इकाई की बैठक संपन्न…नवीन कार्यकारिणी की हुई घोषणा…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanJune 19, 2022No Comments4 Mins Read1 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    रूपेश श्रीवास
    रायपुर : छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन ने अपनी स्थापना के अल्प समय में ही प्रदेश के सभी जिलों में अपना संगठन स्थापित कर आज 1000 से ऊपर की संख्या में सदस्यों के साथ निरंतर पत्रकार हितों के लिए संघर्ष किया है, उक्तआशय की बातें जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने 18 जून को कोरबा जिला इकाई द्वारा स्थानीय पंचवटी विश्राम गृह में आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही।

    प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने कहा कि आज यूनियन द्वारा पत्रकार हितों के अलावा प्रदेश में सदैव शासन से संपर्क कर पत्रकारों के लिए नई योजनाएं बनाने हेतु भी प्रयास किया जा रहा है,एवं सभी के सहयोग से यह संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है ,इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने कोरबा जिला इकाई के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोरबा जिले का संगठन भी आने वाले समय में और अधिक सदस्यता विस्तार के साथ मजबूत संगठन के रूप में उभरेगा एवं प्रदेश में पत्रकार साथियों को समय-समय पर स्वास्थ्य चिकित्सा सहित अन्य सुविधाओं के लिए भी निरंतर हम सदैव दृण संकल्पित हैं तथा किसी भी पत्रकार साथी को किसी भी प्रकार की आवश्यकता हो तो निसंकोच यूनियन के पदाधिकारियों से संपर्क कर सकता है ।

    कार्यक्रम का शुभारंभ वीणा वादिनी मां सरस्वती एवं भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर हुआ,तत्पश्चात आगंतुक पदाधिकारियों का स्वागत कोरबा जिला इकाई के अध्यक्ष विजय लाल एवं जिला महासचिव विवेक साहू के नेतृत्व में किया गया, तत्पश्चात कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए करतला ब्लॉक इकाई के सचिव रमाकांत श्रीवास ने विस्तारपूर्वक कोरबा जिला इकाई के कार्यों पर प्रकाश डाला साथ ही संगठन द्वारा किए गए कार्यों की भी जानकारी दी।

    बैठक में स्वागत उद्बोधन देते हुए यूनियन के जिला अध्यक्ष विजय लाल ने भी कहा कि हम सभी कोरबा जिले के संगठन को प्रदेश में सबसे मजबूत संगठन के रूप में स्थापित करेंगे, साथ ही कोरबा जिला इकाई द्वारा आने वाले समय में अनेकों कार्यक्रमों की रचना की गई है, जिसे प्रदेश के सहयोग से हम सभी गति देंगे एवं प्रदेश संगठन भी हमें सदैव हमारे कार्यक्रमों में सहयोग देकर हमारा उत्साहवर्धन करते रहें, जिससे हमें और अधिक मजबूती मिलेगी,प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को उपाध्यक्ष महेश आचार्य एवं संयुक्त सचिव श्रीमती तिलका साहू ने भी संबोधित करते हुए कहा कि आज कोरबा ऊर्जा की नगरी है तथा यहां के सभी पत्रकार साथी पूरी ऊर्जा के साथ यूनियन के संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करें एवं हमें ग्रामीण क्षेत्रों के भी पत्रकार साथियों को अधिक से अधिक संख्या में इस संगठन से जोड़कर संगठन को आगे बढ़ाना है ।

    इस अवसर पर बैठक में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार साथियों एवं सदस्यों ने भी संगठन हित में अपने सुझाव दिए, साथ ही कोरबा जिला इकाई की नवीन कार्यकारिणी एवं ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की गई, तत्पश्चात आगंतुक पदाधिकारियों का आभार प्रदर्शन कोरबा जिला इकाई की ओर से जिला महासचिव विवेक साहू ने किया ।

    इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश आचार्य, प्रदेश संयुक्त सचिव श्रीमती तिलका साहू, कोरबा जिला अध्यक्ष विजय लाल, कोरबा जिला महासचिव विवेक साहू, जिला संरक्षक जे.के. चंद्रा,राजेश मेहरा, रानु भारती, रमाकांत श्रीवास, कमल दीवान, माखन सिंह, तुलसी,मुकेश कुमार भारती,अरविंद पांडेय, अमर खरे, योगेंद्र कुमार, सुनील यादव पाली, बालकृष्ण यादव, प्रदीप मिश्रा, रितु नामदेव, पूजा मोहिते सहित काफी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे ।

    कोरबा जिले की नवीन कार्यकारिणी में जिला अध्यक्ष विजय लाल, जिला महासचिव विवेक साहू, जिला उपाध्यक्ष बी के मिश्रा, रानू भारती, जिला कार्यकारिणी सदस्य कमल दीवान, मुकेश भारती, राजेश, करतला ब्लॉक अध्यक्ष तुलसी झारिया, सचिव रमाकांत श्रीवास, कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, कटघोरा ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल,जिला संरक्षक जे.के चंद्रा, बी.एन यादव, माखन सिंह राजपूत,उमेश मानिकपुरी, अमोल खड़े सहित काफी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे ।

    तथा जिला कार्यसमिति की बैठक में सदस्यों का भी काफी उत्साह रहा एवं कोरबा जिले के दूरस्थ अंचलों से पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सदस्य इस बैठक में पहुंचे हुए थे।

    यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम के 17 जून की रात्रि शक्ति पहुंचने पर शक्ति इकाई की ओर से के अध्यक्ष मोहन अग्रवाल एवं सुरेश कृपलानी की ओर से उनका स्वागत किया गया तथा इस दौरान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने शक्ति इकाई के सदस्यों से यूनियन को लेकर चर्चा की तथा प्रदेश अध्यक्ष ने रात्रि विश्राम शक्ति कर 18 जून की सुबह कोरबा के लिए रवाना हुए तथा कोरबा मार्ग में शक्ति विकासखंड के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल ऋषभ तीर्थ दमाऊ धारा के भी उन्होंने सदस्यों के साथ दर्शन किए तथा उन्होंने ऋषभ दमाऊ धारा की प्राकृतिक सुंदरता की भी काफी प्रशंसा की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम…

    November 2, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 2026
    Featured

    अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त…

    October 27, 2026
    Featured

    SAGES परसापाली के छात्र अमन यादव का SGFI हैंडबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन…

    October 24, 2026
    Featured

    रामायण कथा : नगर पंचायत पवनी में श्री साप्ताहिक रामायण कथा का शुभारंभ कल 25 से…

    October 24, 2026
    Featured

    रक्षित केंद्र बलौदाबाजार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विजयादशमी पर्व, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय ने विधि-विधान से किया शस्त्र पूजन…

    October 20, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 20265,002 Views

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,124 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,955 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,741 Views
    Don't Miss

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम…

    By Ghatna ManchanNovember 2, 20260

    9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम……

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 2026

    अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त…

    October 27, 2026

    SAGES परसापाली के छात्र अमन यादव का SGFI हैंडबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन…

    October 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1070605
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.