छ.ग. स्कूल शिक्षा विभाग मध्यान्ह भोजन कम्प्यूटर ऑपरेटर संघ अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर करेंगे हड़ताल…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

रूपेश श्रीवास
रायपुर : छ.ग. स्कूल शिक्षा विभाग मध्यान्ह भोजन कम्प्यूटर ऑपरेटर संघ अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर जाएंगे। ऑपरेटर संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश साहू ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग में मध्यान्ह भोजन योजना अंतर्गत 350 ऑपरेटर 10 से 12 वर्षो से आज पर्यन्त तक सेवा दे रहे है। साथ ही मध्यान्ह भोजन योजना के अतिरिक्त स्कूल शिक्षा विभाग के सभी कार्य उनके द्वारा किया जाता है। अपने 05 प्रमुख मांग जिसमे स्कूल शिक्षा विभाग में विगत 10 वर्षों से कार्य डाटा एंट्री ऑपरेटरों को विभाग के रिक्त पद सहायक ग्रेड 3 के 803 पद एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर की 86 पदों पर नियमितीकरण। राज्य स्तरीय संचालन सहमनिटरिंग समिति की बैठक स्वीकृति अनुसार दिनांक 08.05.2020 अनुक्रम में अप्रैल 2020 से अंतर राशि का एरियर्स भुगतान करने। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (मध्यान्ह भोजन योजना) में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों को समान कार्य – समान वेतन दिए जाने। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (मध्यान्ह भोजन योजना) में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों को ईपीएफ कटौती की सुविधा देने। महिला कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश का लाभ प्रदान करने प्रमुख मांग है।

- Advertisement -

जिसके संबंध में विभिन्न पत्रों के माध्यम से शासन स्तर पर उनकी मांगों को अनेको बार अवगत कराया गया है। संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा मार्ग दर्शन हेतु दिनाक 20.05.2022 एव 07.06.2022 को मार्गदर्शन हेतु सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग छ.ग.शासन को पत्र प्रेषित किया गया है। लेकिन आज पर्यन्त तक किसी प्रकार का सकारात्मक निर्णय नहीं लिए जाने के कारण दिनांक 01.07.2022 से 08.07.2022 तक सांकेतिक /आंदोलन /काम बंद कलम बंद हड़ताल में सभी कंप्यूटर ऑपरेटर सम्मिलित रहेंगे। शासन स्तर पर शीघ्र निर्णय नहीं ले जाने पर वे सभी कंप्यूटर ऑपरेटर 1 सितंबर 2022 से संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के साथ अनिश्चितकालीन आंदोलन / हड़ताल में जाने के लिए बाध्य होंगे।

Latest News

गुरु नारायण तिवारी बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष…कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह…

गुरु नारायण तिवारी बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष...कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह... गिरीश सोनवानी गोहरापदर : भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष...

More Articles Like This

error: Content is protected !!