बिलाईगढ़ के पुरगांव में रथयात्रा के दिन असामाजिक तत्वों द्वारा की गई गाली गलौच और मारपीट की घटना पर कार्यवाही को लेकर ग्रामीणों ने लगाई विधायक से गुहार…श्री राय ने पुलिस अधीक्षक को दिए निष्पक्ष जाँच के निर्देश…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

बिलाईगढ़ : रथयात्रा के दिन ग्राम पंचायत पुरगांव में असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट और गाली गलौज करने की घटना सामने आई है। जिसके बाद ग्रामीणों ने दोषियों के ऊपर कार्यवाही को लेकर विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव से गुहार लगाई है। जिस पर श्री राय ने पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार को मामले की निष्पक्ष जांच करने हेतु आदेशित किया है।

- Advertisement -

बता दें की बिलाईगढ़ के पुरगांव में 1 जुलाई को रथयात्रा बड़े ही धूमधाम से मनाई जा रही थी, इस दौरान गांव के माता बहनों ने कलस यात्रा निकाली थी। जहा कुछ असामाजिक तत्व शराब के नशे में धुत होकर कार्यक्रम में व्यवधान डालने लगे। जिस पर उपस्थित पंचो ने समझाईस दी पर नशे में धुत्त व्यक्ति सुनने के बजाय गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो गए। इसी बीच पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के अध्यक्ष सुजीत जायसवाल ने मौक़े में पहुँच कर बीच बचाव किया। वही कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा इसे राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया गया। जिससे पूरे ग्राम पंचायत द्वारा उक्त धटना की निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही उक्त घटना में हुए ग़लत कार्रवाई को निरस्त कर असामाजिक तत्वों व दोषियों के ख़िलाफ़ जाँच कर कार्रवाई की मांग ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक चंद्रदेव राय ने तत्काल निष्पक्ष जांचकर दोषियों पर कार्रवाई करने का निर्देश पुलिस अधीक्षक बलौदा बाजार दी।

Latest News

गुरु नारायण तिवारी बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष…कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह…

गुरु नारायण तिवारी बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष...कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह... गिरीश सोनवानी गोहरापदर : भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष...

More Articles Like This

error: Content is protected !!