छत्तीसगढ़ : पहले अपने बेटा-बेटी को पिता ने पानी मे डुबाकर मारा, फिर स्वयं लगा ली फांसी…कारण अज्ञात…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक किसान ने अपने 3 और 5 साल के 2 बच्चों की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। बता दे कि वह डबरी पर नहाने के बहाने बेटा-बेटी को साथ लेकर गया था। इसके बाद उन्हें उसी में डुबोकर मार दिया और खुद फांसी लगा ली। डबरी से कुछ ही दूर पर उसका शव पेड़ से लटका हुआ मिला। जब भतीजे पिता-पुत्रों को तलाश करते हुए डबरी तक पहुंचे तो वारदात का पता चला। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भुइयापारी निवासी रहने वाला नरेश गुप्ता (35) खेती-किसानी करता था। बताया जा रहा है कि वह अपने दो बच्चों शौर्य (5) और सिम्मी (3) को घुमाने की बात कहकर बाइक से ले गया था। इसके बाद काफी देर तक नहीं लौटा। शाम होने लगी तो नरेश की पत्नी ने अपने भतीजे को तलाश करने के लिए भेजा। घर से करीब 5 किमी दूर डबरी के पास पहुंचा तो वहां दोनों बच्चों का तैरता हुआ शव मिला। यह देखकर भतीजा घबरा गया और नरेश की तलाश शुरू की। वहां से कुछ दूरी पर ही पीपल के पेड़ से नरेश का शव फांसी से लटका हुआ था। इस पर भतीजा दौड़ता हुआ घर पहुंचा और जानकारी दी। गांव में बात फैली तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन वहां दौड़कर पहुंचे। गांव वाले भी एकत्र हो गए। इसके बाद देर शाम मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों बच्चों के शव बाहर निकाले और नरेश का शव नीचे उतरवाया। पुलिस को नरेश के पास से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Latest News

छत्तीसगढ़ : पुल से नीचे गिरी कार, दो युवकों की मौत…बिलाईगढ़ क्षेत्र से भूतेश्वर महादेव दर्शन करने जाते वक्त हुआ हादसा…

छत्तीसगढ़ : पुल से नीचे गिरी कार, दो युवकों की मौत...बिलाईगढ़ क्षेत्र से भूतेश्वर महादेव दर्शन करने जाते वक्त...

More Articles Like This

error: Content is protected !!