छत्तीसगढ़ : आर्थिक तंगी के चलते खाट पर शव लेकर निकले परिजन, 10 किमी चलने के बाद मिली मदद…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से दिल को झकझोर देने वाली एक तस्वीर सामने आई है। अज्ञानता और आर्थिक तंगी ने एक परिवार को बुजुर्ग महिला के शव को खाट के सहारे पैदल गांव तक ले जाने को मजबूर कर दिया। खाट में शव लेकर जब 25 किमी के रास्ते में करीब 10 किमी पैदल चले तो पुलिस ने मदद की। फिर वाहन की व्यवस्था कर शव को गांव भेजा गया।

- Advertisement -

दरअसल, यह मामला जिले के कुआकोंडा ब्लॉक का है। टिकनपाल गांव की रहने वाली महिला जोगी पोडियाम की किसी बीमारी की वजह से रेंगानार में मौत हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने रेंगानार से शव को ले जाने के लिए खाट का सहारा लिया। खाट को उल्टा कर उसमें रस्सी बांधी, फिर कंधे से उठाकर टिकनपाल गांव के लिए निकल पड़े।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि, उनके पास वाहन के पैसे नहीं थे। यह भी नहीं मालूम था कि अस्पताल से शव वाहन का बंदोबस्त हो जाएगा। इसी वजह से पैदल सफर तय करने का निर्णय लिया। लेकिन, इसी बीच कुआकोंडा थाना के जवानों की नजर इन पर पड़ी। जिसके बाद थाना प्रभारी चंदन कुमार भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने तुरंत पिकअप वाहन का बंदोबस्त किया और शव को टिकनपाल गांव पहुंचाया।

 

Courtesy : DB

Latest News

गुरु नारायण तिवारी बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष…कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह…

गुरु नारायण तिवारी बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष...कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह... गिरीश सोनवानी गोहरापदर : भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष...

More Articles Like This

error: Content is protected !!