बिलाईगढ : ग्राम ओटगन में धूमधाम से मनाया गया हरेली त्यौहार, हुए विविध कार्यक्रम…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

ताराचंद पटेल
बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ ब्लॉक के ग्राम ओटगन में हरेली का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। जिसमें विशेष रूप से ग्राम के सम्मानित युवाओं एवं बुजुर्गों द्वारा नगमत कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। जिसमें झांझ मंजीरा एवं मांदर के धुन में गांव के पुराने रीति रिवाज के साथ गायन बजायन कर गांव के देवी देवताओं की पूजा अर्चना किया गया। गांव के लोगों का कहना है कि खेती खार धान बोने के बाद खेती खार में जितने भी औजार का प्रयोग किया जाता है वह सभी का पूजा किया जाता है हरेली त्यौहार पर गांव के देवी देवताओं को प्रसन्न किया जाता है उनका पूजा अर्चना किया जाता है।

- Advertisement -

कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुरु के रूप से बहारता यादव, रामलाल निराला, नवधा यादव, अमर लाल साहू, मांदर वादक- दिनेश निराला, धनाराम सिदार, गायन कर्ता- परमानंद निराला, योगेश चंद्र, हेमलाल साहू, मोटू साहू व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Latest News

गुरु नारायण तिवारी बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष…कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह…

गुरु नारायण तिवारी बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष...कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह... गिरीश सोनवानी गोहरापदर : भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष...

More Articles Like This

error: Content is protected !!