शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर सरपंच ने बना दिया निजी भवन…शिकायत के बाद भी अब तक नही हुई कार्यवाही…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

गिरीश सोनवानी
देवभोग : तहसील मुख्यालय के ग्राम पंचायत गोहरा पदर के सरपंच जादबो राम नायक के द्वारा अपने पद का दुरूपयोग कर नहर नाली के शासकीय भूमि पर अवैध भवन निर्माण करने का मामला प्रकाश में आया है। बता दे कि सरपंच द्वारा सरकारी भूमि पर जब नीव खुदाई कर रहा था तभी मामले की शिकायत तहसीलदार के पास हो गयी थी। मामले में शिकायत कर्ता व ग्रामीण महेश नागेश ने 10 मई को तत्कालीन तहसीलदार समीर शर्मा के समक्ष किया गया था। स्थल पर पटवारी पहुँचकर खसरा नम्बर 206 में 44, 34 वर्ग मीटर पर अवैध कब्जा की पुष्टि करते रिपोर्ट तहसीलदार समीर शर्मा को सौपा। वही इस तिथि तक भवन के कॉलम खड़े किए जा रहे थे। तहसीलदार ने प्रतिवेदन के आधार पर राजस्व प्रकरण रिपोर्ट दर्ज किया था। सरपंच को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। लेकिन जवाब ना देकर निर्माण कार्य बंद करने के बजाए अतिक्रमित भूमि पर सरपंच ने अवैध निर्माण कार्य तेजी से जारी रखा।

- Advertisement -

वही उचित कार्यवाही नही होने पर 23 जुलाई को शिकायतकर्ता ने देवभोग में जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया। जिसके बाद नये तहसीलदार जयंत पाटले ने इस मामले को दोबारा जांच शुरू कर दी है। वही पाटले ने बताया कि 1अगस्त को सरपंच से जवाब मांगा गया है। संतुष्टि पूर्ण जवाब नही मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Latest News

गुरु नारायण तिवारी बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष…कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह…

गुरु नारायण तिवारी बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष...कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह... गिरीश सोनवानी गोहरापदर : भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष...

More Articles Like This

error: Content is protected !!