रूपेश श्रीवास
बिलाईगढ़ : संसदीय सचिव व बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव राय के अगुवाई में बिलाईगढ़ विधानसभा से हजारों की संख्या में शिवभक्त व श्रद्धालुओं के साथ भव्य कांवर यात्रा सरसीवा से सवेरे 4 बजे जैतपुर के लिए रवाना होगी। तत्पश्चात् जैतपुर से सवेरे 6 बजे महानदी से जल लेकर काँवर यात्रा सरसीवा के लिए प्रस्थान करेंगी। समस्त शिव भक्त पैदल चलकर सरसीवा शिव मंदिर में जल चढ़ायेंगे।







