Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    March 19, 2026

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    March 13, 2026

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » बेरोजगारी भत्ता देने की मांग को लेकर भाजयुमों ने घेरा एसडीएम कार्यालय, कांग्रेस सरकार के खिलाफ की नारेबाजी…
    Featured

    बेरोजगारी भत्ता देने की मांग को लेकर भाजयुमों ने घेरा एसडीएम कार्यालय, कांग्रेस सरकार के खिलाफ की नारेबाजी…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanAugust 11, 2022No Comments4 Mins Read0 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    कार्तिकेश्वर जायसवाल
    बिलाईगढ़ – भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित साहू के निर्देश पर समूचे छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिला के सभी विधानसभाओं में रोजगार एवं बेरोजगारी भत्ता के मुद्दे को लेकर एसडीएम कार्यालयों का घेराव किया जा रहा है। इसी तारतम्य में विधानसभा बिलाईगढ़ के युवा मोर्चा के युवाओं के द्वारा बेरोजगारी भत्ता एवं रोजगार को लेकर एसडीएम कार्यालय का घेराव किया गया।

    इस घेराव का मुख्य उद्देश्य वर्तमान भूपेश सरकार के द्वारा चुनावी घोषणा पत्र में जो युवाओं को लेकर जो घोषणा किये थे, वह अभी तक अधूरा है। अपने अधिकार की लड़ाई व रोजगार के झूठे आंकड़े के खिलाफ युवा मोर्चा ने जंगी प्रदर्शन कर अपनी आवाज को बुलंद किया।

    उग्र आंदोलन के माध्यम से भारतीय जनता युवा मोर्चा विधानसभा बिलाईगढ़ के युवा साथियों ने भूपेश सरकार को अपने किए वादे को निभाने के लिए एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा तथा आने वाले समय में अगर अपनी मांग को पूर्ण नहीं करते हैं तो उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। और पूरे प्रदेश भर के कार्यकर्ता 24 अगस्त को मुख्यमंत्री कार्यालय का घेराव करेंगे।

    एसडीएम कार्यालय के घेराव से पहले नगर के दशहरा मैदान में सभा का आयोजन किया गया जिसमे इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष एवम पूर्व विधायक डॉ.सनम जांगड़े ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की देश के ऐसे पहले झूठे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल है जो युवाओं और देश में झूठ की राजनीति कर रहे है। सत्ता में बैठने से पहले भूपेश सरकार ने बेरोजगार युवाओं को 2500 रू प्रतिमाह और रोजगार देने का वादा किया था। जो नहीं कर रहे है पूरे प्रदेश में होडिंग पोस्टर लगा कर 5 लाख युवाओं को रोजगार देने की बात कही गई है को की गलत है। ऐसे झूठ बोलने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री है। देश को युवा काफी आक्रोश में है।

    युवा मोर्चा के जिला प्रभारी एवं प्रशिक्षण प्रमुख अंजय बघेल ने कांग्रेस सरकार का विरोध करते हुए बेरोजगारों के हक को मारने वाले भूपेश सरकार को ठगेस सरकार और लबरा सरकार कहा। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं को गंगाजल लेकर कसम खाकर लाखो बेरोजगारों को रोजगार या शिक्षित बेरोजगारों को 2500 रु प्रति माह देने की बात कही गई थी लेकिन अपनी बात पर कायम नहीं रहे। वर्तमान कांग्रेस सरकार युवाओं से शराब बेचवाने और गोबर उठवाने का काम कर रही है । रोजगार उपलब्ध कराने में यह सरकार फेल है।वही आगे कहा की देश में हर राज्य को 34 प्रतिशत डीए एवम सातवे वेतनमान के आधार पर गृह भाड़ा भत्ता मिल रहा है पर छत्तीसगढ़ की धोखेबाज कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ के कर्मचारी अधिकारी वर्ग को धोखा दिया है।

    युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील यदु ने कहा की बेरोजगारों के सम्मान में युवा मोर्चा मैदान में के नारे लगाए और सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बेरोजगार युवाओं को ठग कर उनके साथ खिलवाड़ कर रही है भूपेश सरकार। बेरोजगार युवाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह देने का जो वादा किया था उसमे वह खरे भी नहीं उतरे। कांग्रेस सरकार ठग की सरकार है जो बेरोजगार युवाओं के साथ साथ देश को भी ठगने का काम कर रही है। कांग्रेस सरकार दमनकारी नीति से जनता की आवाज उठाने वालों को कुचल रही है लेकिन याद रहे हम भाजपा के सिपाही हैं, ना तानाशाही से डरेंगे, ना झुकेंगे। हम तानाशाह सरकार की गीदड़भभकी से नहीं डरेंगे। रेली के दौरान कांग्रेस कार्यालय के सामने सड़क पर जगह जगह पर बने गड्ढे बदहाल स्थिति को लेकर कांग्रेस सरकार को कोसते हुए भूपेश सरकार के प्रति जमकर नारेबाजी की गई।

    भाजपा जिला महामंत्री सुभाष जालान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की कांग्रेस ने जन घोषणा पत्र में 2500 बेरोजगारी भत्ता देने और पांच लाख नौकरी देने का वादा किया था ना तो युवकों को भत्ता मिला और ना ही नौकरी। कांग्रेस सरकार का वादा सिर्फ कागजों तक सिमट कर रह गया है। कांग्रेस सरकार रोजगार नहीं दे सक रही है वहीं केंद्र सरकार अग्निपथ के माध्यम से दस लाख युवाओं को रोजगार देना चाहती है उसका भी कांग्रेसी विरोध कर रहे हैं। आजादी के पचहत्तरवीं वर्षगांठ अमृत उत्सव के रुप में मनाया जा रहा है इस अवसर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी हर घर में तिरंगा फहराने की अपील कर रहे हैं लेकिन कांग्रेसी इसे भी नहीं पचा पा रही है।

    उक्त आंदोलन में बिलाईगढ़ विधानसभा के समस्त युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पदाधिकारीगण एवम समस्त भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    March 19, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    March 13, 2026
    Featured

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 2026
    Featured

    नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

    March 12, 2026
    Featured

    ओमआशीष गजपाल बने युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ धमतरी के जिला उपाध्यक्ष…

    March 8, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार : ट्रक ने पीछे से बस को मारी टक्कर…4 यात्रियों की दर्दनाक मौत…दर्जन भर लोग घायल…

    March 6, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,044 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,686 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,370 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,207 Views
    Don't Miss

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    By Ghatna ManchanMarch 19, 20260

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन……

    बिलाईगढ़ : पवनी में सहकारी बैंक शुरू न होने पर विधानसभा में विधायक कविता प्राण लहरे ने भाजपा सरकार को घेरा…

    March 13, 2026

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 2026

    नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

    March 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1050873
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.