रूपेश श्रीवास
गिधौरी : लगातार हो रही बारिश की वजह से नदी नाले उफान पर है, जिससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वही कई जगहों में आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गई है। बात करे गिधौरी शिवरीनारायण की तो महानदी उफान पर होने के कारण शबरी सेतु के ऊपर लगभग 3 फीट पानी बह रहा है। साथ ही घटमड़वा पुल के ऊपर लगभग 6 फीट पानी बह रहा है। वही गिधौरी बस स्टैंड में भी पानी भर जाने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।







