काव्य कलश निबन्ध लेखन का हुआ सफल आयोजन…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

बिलाईगढ़ 14 सितम्बर 2022 को हिन्दी दिवस के अवसर पर विकासखंड बिलाईगढ़ के विभिन्न स्कूलों में काव्य कलश निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच खरसिया जिला रायगढ़ के तत्वाधान में आज हिंदी दिवस के अवसर पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलाईगढ़ में कुल 60 विद्यार्थियों ने एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूतीउकुली से कुल 40 विद्यार्थियों व शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सलीहा में 104 विद्यार्थियों ने काव्य कलश निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया। बता दें की काव्य कलश एवं कला साहित्य मंच द्वारा प्रतिवर्ष साहित्य के क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करते हैं।

- Advertisement -

उक्त निबंध प्रतियोगिता में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलाईगढ़ का प्रतिनिधित्व निशा डडसेना शिक्षिका ने की तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुतीउरकुली में विनोद कुमार डडसेना व शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सलिहा में लीलाधर प्रजापति के नेतृत्व में यह काव्य कलश निबंध प्रतियोगिता का हुआ सफल आयोजन।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में स्कूलों के प्राचार्य एवं स्कूल स्टॉप की अहम भूमिका रही है। प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो के द्वारा सम्मानित किया जाएगा व समस्त प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच के संस्थापक पुरुषोत्तम प्रसाद गुप्ता व अध्यक्ष महोदया प्रियंका गुप्ता के सफल संचालन में विभिन्न जिलों में साहित्य, कला व समाज के क्षेत्रों में कार्य कर रही है।

Latest News

अमलीपदर पुलिस की बड़ी कार्रवाई…ओडिशा से छत्तीसगढ़ गांजा ला रहे दो युवक गिरफ्तार…

अमलीपदर पुलिस की बड़ी कार्रवाई...ओडिशा से छत्तीसगढ़ गांजा ला रहे दो युवक गिरफ्तार... गिरीश सोनवानी अमलीपदर : नया सवेरा अभियान के...

More Articles Like This

error: Content is protected !!