छत्तीसगढ़ में पांच साल की बच्ची से दो नाबालिगों ने की हैवानियत : सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, मां ने कहा – आरोपियों को जिंदा जला दो…
दुर्ग : मोहन नगर थाना क्षेत्र में बीती रात 5 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की झकझोर देने वाली घटना प्रकाश में आई है। मोहन नगर थाना क्षेत्र में बीती रात 5 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की झकझोर देने वाली घटना प्रकाश में आई है। मासूम के साथ अनाचार और अप्राकृतिक कृत्य किया गया। इतना ही नहीं पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया गया। रात करीब 10.30 बजे वायरल वीडियो बच्ची की मां के पास पहुंचा। इसके बाद मामले का खुलासा हुआा। पुलिस ने दोनों नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। वीडियो वायरल करने वाले राज सोनकर को बुधवार तड़के पकड़ा गया। नाबालिगों को सुधार गृह भेजा गया है। बहरहाल मामले में पुलिस जांच जारी है।
अबोध बालिका को पता ही नहीं था उनके मुंहबोले भैया हैवान बन चुके हैं : रात के करीब 8.30 बज रहे थे। मासूम घर के बाहर आंगन में खेल रही थी। तभी दोनों दरिंदे उसके पास पहुंचे। मासूम तो उन्हें मुंहबोला भैया ही जान रही थी। उस अबोध को क्या पता था कि दोनों हैवान हो चुके हैं। बहलाया, फुसलाया तो उनके साथ चली गई। दोनों बच्ची को एक सूने मकान में ले गए। एक बदमाश ने अपने एक हाथ से मासूम के बाल पकड़ लिए और दूसरे हाथ मोबाइल के जरिए वीडियो बनाने लगा। दूसरा बदमाश मासूम के साथ अनाचार और अप्राकृतिक कृत्य करता रहा।
पहले भी पॉक्सो एक्ट में पकड़ा गया था आरोपी : डीएसपी अभिषेक झा के मुताबिक थाना क्षेत्र के एक आरोपी निगरानी बदमाश का 15 वर्षीय बेटा पहले भी पॉक्सो एक्ट के मामले में बाल सुधार गृह जा चुका है। दूसरे नाबालिग के खिलाफ भी कई शिकायतें मिल चुकी है। पुलिस तीनों आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड तैयार कर रही है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
परिजन पर जानलेवा हमले की कोशिश : बुधवार को तीनों आरोपियों के पकड़े जाने के बाद निगरानी बदमाश ने बच्ची के परिजन पर फर्से से जानलेवा हमला करने की कोशिश की। बच्ची की मां ने पुलिस से कहा कि मेरी इकलौती बेटी के साथ गंदी हरकत करने वालों को जिंदा जला दो या फांसी पर लटका दो। उन्होंने कहा कि समाज में घूम रहे ऐसे दरिंदों से हमारी बेटियों को कौन बचाएगा।
Courtesy : DB