Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » बलौदाबाजार : कलेक्टर रजत बंसल ने गिरौदपुरी-सोनाखान के आधा दर्जन शासकीय संस्थानों का किया निरीक्षण, एकलव्य आवासीय विद्यालय में मिली अव्यवस्था अधीक्षक अधीक्षिका को निलंबन करने के दिए निर्देश…
    Featured

    बलौदाबाजार : कलेक्टर रजत बंसल ने गिरौदपुरी-सोनाखान के आधा दर्जन शासकीय संस्थानों का किया निरीक्षण, एकलव्य आवासीय विद्यालय में मिली अव्यवस्था अधीक्षक अधीक्षिका को निलंबन करने के दिए निर्देश…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanSeptember 24, 2022No Comments3 Mins Read1 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    गिरौदपुरी-सोनाखान को टुरिज्म सर्किट के अनरूप किया जाएगा विकसित, होम स्टे पर जोर – कलेक्टर रजत बंसल…

    बलौदाबाजार : कलेक्टर रजत बंसल ने आज जिले मुख्य पर्यटन स्थल गिरौदपुरी एवं सोनाखान पहुँचकर विभिन्न निर्माण कार्याे का जायजा लिया। इस दौरान गिरौदपुरी एवं सोनाखान में स्थित आधा दर्जन से अधिक शासकीय संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया। जिसमें गिरौदपुरी में कन्या, आश्रम, बॉयस छात्रावास, नवीन सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य उसी तरह सोनाखान में एकलव्य छात्रावास, स्वास्थ्य केंद्र, नवीन तहसील कार्यालय सहित अन्य स्थल शामिल है। इस दौरान उन्होंने खास हॉस्टल में पढ़ने वाली सभी बच्चों से वन टू वन बातचीत कर व्यवस्थाओं एवं पढ़ाई के संबंध में जानकारी हासिल की। निरीक्षण के दौरान विभिन्न निर्माण कार्यो की धीमी प्रगति को देखकर एवं सोनाखान स्थित एकलव्य हॉस्टल की अव्यवस्था,खाने की गुणवत्ता,पढाई सहित साफ – सफाई पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है। इसके साथ एकलव्य आवासीय विद्यालय सोनाखान के प्राचार्य संतोष कुमार चौहान सहित हॉस्टल अधीक्षक गौरी पैकरा को भी कार्य स्थल से हटाते हुए निलबंन करनें आदेश सहायक आयुक्त को दिए है। गौरतलब है कि 8 सितंबर को दोनों कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। उक्त नोटिस छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग के द्वारा एकलव्य आवासीय विद्यालय सोनाखान का आकस्मिक निरीक्षण के दौरान विद्यालय से अनुपस्थित, खाने की शिकायतें एवं आयोग के सदस्यों से दुर्व्यवहार करनें कारण जारी किया गया था। प्रारंभिक जांच के दौरान उक्त आरोप सही भी पाया गया है।
    कलेक्टर रजत बंसल ने गिरौदपुरी एवं सोनाखान को टूरिज्म सर्किट के रूप में विकसित करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए है। उन्होंने सर्वप्रथम पूज्य गुरुघासी दास के जन्मस्थली में पहुंचकर गुरू बाबा का आशीर्वाद लिया एवं वहां चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होनें जन्मस्थली के संबंध में समाज प्रमुखों से जानकारी हासिल की साथ ही पूरे स्थल का भी अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होनें शहीद वीर नारायण सिंह की स्मृति स्थल पहुँचकर रहे निर्माण कार्यो का जायजा लिया। उन्होनें शहीद वीर नारायण सिंह की स्मृति में बनाये संग्राहलय का भी अवलोकन कर इस स्थल के संबंध में जानकारी हासिल की। साथ ही उन्होंने गांव के महिला स्व सहायता समूहों के सदस्यों, युवा समिति के सदस्यों से मुलाकात की। जिसमें सोनाखान में पर्यटन के लिहाज से विकसित किए जा रहें होम स्टे के संबंध में विस्तृत चर्चा की। साथ ही गांव वालों की मांग पर मिडिल स्कूल हेतु नये भवन को स्वीकृति देने एवं अस्पताल में एमबीबीएस डॉक्टर नियमित रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को दिए है। उक्त निरीक्षण के दौरान डीएफओ के आर बढ़ई, लोक निर्माण विभाग लोक आरईएस, जल संसाधन, पीएचई, आदिवासी विकास एवं एसडीएम कसडोल भूपेंद्र अग्रवाल सहित तहसीलदार विवेक पटेल, अतिरिक्त तहसीलदार राधेश्याम वर्मा, जनपद पंचायत सीईओ हिमांशु वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी गण उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026
    Featured

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026
    Featured

    सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी…

    August 15, 2026
    Featured

    मसरूम की तलाश में जंगल गए ग्रामीणों पर भालू का हमला…तीन ग्रामीणों की हालत गंभीर…

    August 15, 2026
    Featured

    Exclusive : छत्तीसगढ़ में पदोन्नति प्रक्रिया में लगातार हो रही देरी से शिक्षकों में बढ़ रहा आक्रोश…

    July 23, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,091 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,893 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,708 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,481 Views
    Don't Miss

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    By Ghatna ManchanAugust 25, 20260

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय… कसडोल : टीईटी…

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026

    सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी…

    August 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1062400
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.