बिलाईगढ़ : नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का बाइक रैली निकालकर व केले से तौलकर किया गया भव्य स्वागत…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

बिलाईगढ़ : नवगठित जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में भाजपा ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के रूप में सुभाष जालान को कमान मिली है। वही उनके जिलाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बिलाईगढ़ आगमन पर बिलाईगढ़ मंडल में भव्य स्वागत किया गया। वही पवनी अटल चौक में युवा मोर्चा के नेतृत्व में फूल मालाओं व आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत कर युवा मोर्चा के द्वारा पवनी से बिलाईगढ़ बस स्टैंड तक बाइक रैली निकाली गई और बस स्टैंड बिलाईगढ़ में उन्हें केले से तौला गया।

- Advertisement -

इस दौरान जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने कहा कि वे तो नाम मात्र का जिलाध्यक्ष है। सभी काम तो सबको मिलकर करना है, जिस प्रकार आप देवतुल्य कार्यकर्ताओं के बदौलत चुनाव जीतते है उसी प्रकार मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार भी हम इस सरकार को उखाड फेककर भाजपा की सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रदेश ने उन पर विश्वास जताया है वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे। वही सभा को संबोधित करते हुए बलौदाबाजार के जिलाध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े ने कहा कि जिस प्रकार आप लोग मेरा सहयोग करते थे ठीक उसी प्रकार भाई सुभाष जालान का सहयोग करेंगे। जिससे आने वाले समय मे बिलाईगढ़ मंडल व विधनसभा में आगे रहे और जिला के दो विधानसभा सारंगढ़ व बिलाईगढ़ में कमल खिल सके और आने वाले समय मे भाजपा की सरकार बने। इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ता सियाराम कहार ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष द्वारिका साहू व आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष धनेश साहू ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल , मंडल अध्यक्ष धनेश साहू, अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष राजेश बारते, जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग रामनारायण देवांगन, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नंदू साहू, महामंत्री कार्तिक जायसवाल, मंडल महामंत्री राधा राकेश, गोपाल दुबे, डॉ दिनेश लाल जांगड़े, खूब चंद मिरी, गिरवर निराला, संजय सोनवानी, बलिराम सांडे, टीकाराम जायसवाल, दीपक सिंघानिया, संतोष सुल्तान, त्रिलोक चंद देवांगन, प्रह्लाद डड़सेना, सतीश रात्रे, बैजू सोनवानी, धनेश्वर साहू, कन्हैया साहू, कमलेश कुर्रे, सुखदेव साहू, रथ बाई देवांगन, भरत साहू, कुंजराम पटेल, सत्यदेव साहू, संतोष साहू, संतोषी साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Latest News

सरस्वती शिशु मंदिर देवभोग में जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से संपन्न…

सरस्वती शिशु मंदिर देवभोग में जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से संपन्न... गिरीश सोनवानी देवभोग : लकेश्वरी बाल समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु...

More Articles Like This

error: Content is protected !!