बलौदाबाजार : चिल्हर मांगने के बहाने आया शख्स, गल्ले में हाथ डालकर आंखों के सामने निकाल लिए 50 हजार…
बलौदाबाजार : सिमगा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर तीन बजे के आसपास एक छड़ सीमेंट की दुकान में चिल्हर मांगने के नाम से एक शख्स ने व्यापारी के गल्ले पर हाथ साफ कर दिया. बदमाश गल्ले से 50 हजार रुपये कैश निकालकर फरार हो गया. शातिर चोर ने बड़े ही आराम से बच्चे की आंख के सामने से पैसे निकाल लिए.
बताया जा रहा है कि घटना के वक्त व्यापारी का 12 वर्षीय पुत्र दुकान में था. जिसे बातों में उलझाकर आरोपी गल्ले में हाथ डालकर पैसा निकाल ले गया. पूरी घटना CCTV कैमरे मे कैद हो गई है. पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है. ये घटना सिमगा के नीलकंठ टेडर्स की है. एक व्यक्ति चिल्हर मांगने के बहाने दुकान पर आया और व्यापारी के बेटे को बातों मे उलझाकर उसके सामने ही गल्ले में रखे पचास हजार रुपये निकालकर फरार हो गया. घटना के वक्त व्यापारी धर्मेन्द्र गायकवाड़ किसी काम से बाहर गया था.
छत्तीसगढ़ : झाड़- फूंक के दौरान बैगा ने गर्म त्रिशूल से युवक को 30 जगह दागा, युवक की मौत…
घटना की सूचना पर सिमगा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है.







