सारंगढ़ – बिलाईगढ़ जिले की नव पदस्थ कलेक्टर डॉ फरीह़ा आलम ने किया पदभार ग्रहण…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

रूपेश श्रीवास
सारंगढ़ : जिले की नव पदस्थ कलेक्टर डॉ फरिह़ा आलम ने आज जिला मुख्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। वही सारंगढ़ बिलाईगढ़ के प्रथम कलेक्टर रहे डी राहुल वेंकट ने उनका गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुकरेजा भी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

बता दे कि डॉ फरिह़ा आलम 2016 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी है, इससे पूर्व वे सीईओ जिला पंचायत जांजगीर चांपा के पद पर पदस्थ थी। कलेक्टर डॉ फरिह़ा आलम ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर कामकाज संभाला। जिसके पश्चात उन्होंने कलेक्ट्रेट भवन में संचालित विभागों का निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने सभी को पूरे लगन से अपने दायित्व के निर्वहन करने के साथ शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर निष्ठा पांडे , ज्वाइन कलेक्टर डॉ स्किनधा तिवारी, एसडीएम श्रीमती मोनिका वर्मा, एसडीओपी स्नेहिल साहू सहित अन्य अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest News

छत्तीसगढ़ : दो बाइकों की भिड़ंत में मां बेटे सहित तीन की मौत…दो बच्चे घायल…

छत्तीसगढ़ : दो बाइकों की भिड़ंत में मां बेटे सहित तीन की मौत...दो बच्चे घायल… बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले में...

More Articles Like This

error: Content is protected !!