दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार कैप्सूल और बाइक में भिड़ंत…दो युवकों की मौत…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

कोरबा : कोरबा में कैप्सूल और बाइक में भिड़ंत होने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र के ढेलवांडीह बाईपास मार्ग में हुआ।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

घटना के बाद कैप्सूल वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, हादसे में बाइक सवार बुंदेली निवासी फुलेश्वर सिंह और जेंजरा निवासी मुकेश कुमार की मौत हुई है। बाइक सवार जेंजरा से बांकी मोंगरा स्थित बुंदेली जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। बताया जा रहा कि मृतक दोनों युवक रिश्तेदार हैं। पुलिस ने मृतकों के शव को अस्पताल के मर्चयुरी में रखवाया। पुलिस आरोपी कैप्सूल वाहन चालक की तलाश में जुटी है.

Latest News

गुरु नारायण तिवारी बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष…कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह…

गुरु नारायण तिवारी बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष...कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह... गिरीश सोनवानी गोहरापदर : भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष...

More Articles Like This

error: Content is protected !!