Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » बिलाईगढ़ : सागर पब्लिक स्कूल बिलाईगढ़ में मनाया गया संविधान दिवस…शामिल हुई न्यायाधीश सुश्री नेहा उसेंडी…
    Featured

    बिलाईगढ़ : सागर पब्लिक स्कूल बिलाईगढ़ में मनाया गया संविधान दिवस…शामिल हुई न्यायाधीश सुश्री नेहा उसेंडी…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanNovember 26, 2022No Comments4 Mins Read2 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    बिलाईगढ़ : सागर पब्लिक स्कूल बिलाईगढ़ में आज संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुश्री नेहा उसेंडी न्यायाधीश बिलाईगढ़, विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता मनोहर जाटवर, यज्ञ कुमार एवं जयदीप पांडे रहे। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता सागर पब्लिक स्कूल बिलाईगढ़ के प्राचार्य प्रकाश डनेसना ने की। वही मंच का संचालन विद्यालय के उपप्राचार्य पूरनलाल रात्रे के द्वारा किया गया।

    कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं भारत माता के मूर्तियों में दीप प्रज्वलित कर फूल माला अर्पण कर की गई।

    बता दे कि हर भारतीय नागरिक के लिए हर साल 26 नवंबर का दिन बेहद खास होता है । दरअसल यही वह दिन है , जब देश की संविधान सभा ने मौजूदा संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था। यह सविधान ही है, जो हमें एक आजाद देश का आजाद नागरिक की भावना का एहसास कराता है। जहाँ संविधान के दिए मौलिक अधिकार हमारी ढाल बनकर हमें हमारा हक दिलाते हैं। वहीं इसमें दिए मौलिक कर्तव्य में हमें हमारी जिम्मेदारियां भी याद दिलाते हैं।

    अधिवक्ता श्री मनोहर जाटवर जी ने अपने उद्बोधन में बच्चों को कानून की बारीकियां बताई। उन्होंने बताया कि न्याय पाने का अधिकार सभी को है, अगर कोई वकील का खर्च वाहन नहीं कर पाता या गरीब होने की स्थिति में वकील नहीं रख पाता है, तो न्यायालय की तरफ से उन्हें फ्री में वकील मुहैया कराती है, ताकि उनको भी न्याय मिल सके। उनका कहना यह था कि न्याय का अधिकार सबको है , चाहे वह अमीर हो चाहे गरीब हो इसमें किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जा सकता एवं छत्तीसगढ़ में लागू टोनही प्रताड़ना कानून की जानकारी बच्चों को दी एवं अपने कैरियर के प्रति सतर्क रहने के लिए भी बताया , ताकि भविष्य में आपको किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। अगर किसी भी अपराध में अगर आपका नाम या थाने में एफ आई आर अगर दर्ज है , तो भविष्य में आपको नौकरी मिलने से परेशानी हो सकती है , क्योंकि कभी भी अगर थाने से अगर आपके चरित्र प्रमाण पत्र मंगाया जाता है, तो आपका अगर नाम कभी भी अगर f.i.r. में दर्ज हो तो आपको सर्विस नहीं दिया जा सकता। इसीलिए बच्चों आप कानून की बारीकियों को समझे एवं अपराधों से बच के रहेंl वही अधिवक्ता श्री यज्ञ कुमार सिंह जी ने अपने उद्बोधन में बच्चों को मोबाइल के बढ़ते हुए दुरुपयोग एवं संविधान के बारे में समझाया। उन्होंने बताया कि जन्म से लेकर मृत्यु तक हम कानून में यह संविधान में बंधे हुए हैं , क्योंकि आपको पता है , कि जन्म लेने के बाद हमें जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है एवं मरने के बाद मृत्यु प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है lऔर यह सब क्या है , कानून के दायरे में ही आता है ल संविधान हमें एक जिम्मेदार नागरिक होने का एहसास दिलाता है, और हमें एक जिम्मेदार नागरिक बन के रहना चाहिए सरकारी संपत्तियों को भी किसी भी प्रकार की ठेस या नुकसान नहीं पहुंचाना है, क्योंकि वह संपत्ति हमारी ही है l वही नाबालिगों को वाहन नहीं चलाना चाहिए क्योंकि 18 वर्ष के बाद ही आप का लाइसेंस बनता हैl लाइसेंस बनने के बाद ही हम कानूनी तौर पर वाहन चला सकते हैं l अगर आपके पास लाइसेंस नहीं है और वाहन चलाते हुए किसी को आपने एक्सीडेंट कर दिया या दुर्घटना घट गई तो आपको पर भी अपराध दर्ज किया जा सकता है l बहुत सारी बातें कानून के बारे में छात्र-छात्राओं को समझाया।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायाधीश सुश्री नेहा उसेंडी जीने 26 नवंबर 1949 को ही देश का संविधान सभा ने वर्तमान संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था, तथा इसे गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को देश में संविधान को अमल में लाया गया था तथा उसेंडी जी ने छात्रों एवं बच्चों को गुड टच बैड टच की जानकारी एवं उनके मौलिक अधिकारों की जानकारी , बाल अपराध, छोटे बच्चों से कारखाना दुकान फैक्ट्री आदि में काम ना कराना यह भी एक अपराध हैl की जानकारी छात्र छात्राओं को दीl तथा यह भी बताया कि कभी भी अगर उनको कानून या न्याय से संबंधित अगर कुछ जानकारी हासिल करनी हो तो बेधड़क बिलाईगढ़ न्यायालय में आ सकते हैं और जानकारी ले सकते है।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सागर पब्लिक स्कूल के प्राचार्य प्रकाश कुमार डनसेना ने आभार व्यक्त करते हुए सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया की इतने व्यवस्था समय में भी अपना अमूल्य समय निकाल कर छात्र छात्राओं को सविधान दिवस एवं कानून की जानकारी दी उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में सागर पब्लिक स्कूल बिलाईगढ़ के सभी स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026
    Featured

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026
    Featured

    सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी…

    August 15, 2026
    Featured

    मसरूम की तलाश में जंगल गए ग्रामीणों पर भालू का हमला…तीन ग्रामीणों की हालत गंभीर…

    August 15, 2026
    Featured

    Exclusive : छत्तीसगढ़ में पदोन्नति प्रक्रिया में लगातार हो रही देरी से शिक्षकों में बढ़ रहा आक्रोश…

    July 23, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,091 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,894 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,708 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,481 Views
    Don't Miss

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    By Ghatna ManchanAugust 25, 20260

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय… कसडोल : टीईटी…

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026

    सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी…

    August 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1062445
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.