बलौदाबाजार : प्रदेश के मुख्यमंत्री भपेश बघेल इन दिनों भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत प्रत्येक विधानसभा में जा रहे है और वहां लोगों से रूबरू हो रहे है।
इसी कड़ी में सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार 20 दिसम्बर को सीएम सोनाखान में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत लोगो से मिलेंगे और शासन की योजनाओं का जमीनी हकीकत देखेंगे। वही लोगो की समस्या से रूबरू होंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारीरियों को व्यवस्था संबंधी निर्देश भी दिया है। ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से सम्पन्न हो सके।







